Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री साय 17 जनवरी को बालोद जिले में 174 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन ..

Published

on

.
गुण्डरदेही में आयोजित रामचरित मानस की प्रतियों के वितरण एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में होंगे शामिल ..

.
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान श्री साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुँचने के पश्चात सर्वप्रथम जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहाँ लगाए गये स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री साय जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के श्री रामचरित मानस के प्रति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतीकात्मक रूप से कुल 21 श्रद्धालुओं को श्री रामचरित मानस की प्रति भेंट कर श्री रामचरित मानस के पठन-पाठन तथा जन-जन तक इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध मानस मण्डलियों द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय 05 रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों में रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी करेंगे। इसके पश्चात् हटरी पारा गुण्डरदेही में स्थित चण्डी मंदिर एवं राम मंदिर में पहुँचकर पूूजा-अर्चना करने के बाद राजबाड़ा पहुँचकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर27 मिनट ago

वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री साय ने कहा— आम नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध न्याय दिलाना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मित्रता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख ने प्रिय मित्रों को दी शुभकामनाएं ..

सक्ती, अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर खरसिया निवासी प्रफुल्ल देशमुख ने अपने सभी प्रिय मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

NH-49 पर दर्दनाक हादसा: मसनिया कला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 गायों की मौत ..

बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल .. सक्ती, जिले...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

डॉ. महंत के तेवर के बाद सरकार की कार्रवाई, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं समाप्त ..

आरक्षण पर कथित टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उठाए थे सवाल, देर रात जारी हुआ आदेश...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..19 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा ..

कुलगाम जिला प्रशासन देगा 6 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता, 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता जारी .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जम्मू-कश्मीर...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

कुलगाम आतंकी हमले के मृतक भूपेंद्र भैना के घर पहुंचीं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, परिजनों को गले लगाकर बंधाया ढांढस ..

एसपी सुनील शर्मा के साथ शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, हरसंभव प्रशासनिक सहायता का दिया भरोसा .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, दक्षिण कश्मीर...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि ..

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती मे अग्रवाल सभा की नई पहल: महिलाओं के लिए निःशुल्क जुम्बा, जिम व योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ..

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया उद्घाटन, एक माह तक समाज की महिलाएं व युवतियों को मिलेगा स्वास्थ्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जांजगीर-चांपा और सक्ती में कथित फर्जी शिक्षा केंद्रों का जाल, छात्रवृत्ति व कंप्यूटर का झांसा देकर हजारों रुपये वसूलने का आरोप ..

दो-दो कमरों के मकानों से विश्वविद्यालयों के नाम पर संचालित हो रहे कथित सेंटर, उच्च शिक्षा विभाग और निजी विश्वविद्यालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending