Connect with us

ख़बर रायपुर

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम को बेहतर बनाएं: नरेन्द्र कुमार दुग्गा ..

Published

on

आश्रम-छात्रावासों की सुविधाएं दुरूस्त करने अधिकारियों को दिए निर्देश ,

.
कार्यभार संभालते ही सचिव सह आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विभागीय कामकाज की समीक्षा ..

.
रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त सचिव सह आयुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार संभालते ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों एवं परियोजना प्रशासकों को कामकाज में तेजी और कसावट लाने के निर्देश दिए।

सचिव दुग्गा ने कहा कि छात्रावास-आश्रमों में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। छात्रावास-आश्रमों में शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत होना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। परीक्षा परिणाम संतोषजनक ना होने पर संबंधित सहायक आयुक्त पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने छात्रावास-आश्रमों में पदस्थ प्राचार्यों, शिक्षकों एवं अधीक्षकों को बच्चों की पढ़ाई-खिलाई को प्राथमिकता में लेने के निर्देश दिए। दुग्गा ने छात्रावास-आश्रमों में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन एवं पढ़ाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सचिव दुग्गा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि प्रयास एवं एकलव्य विद्यालयों के बच्चों का आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, इंजीनियरिंग, एमबीबीएस आदि परीक्षाओं में परीक्षा परिणाम और भी बेहतर हो, इस दिशा में आवश्यक सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए। बच्चों की रूचि के अनुसार उन्हें बेहतर कॅरियर चुनने हेतु काउंसलिग की व्यवस्था कराई जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुग्गा ने देवगुड़ी सहित अन्य विभागीय योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी ली और सभी अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 मिनट ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर18 मिनट ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर37 मिनट ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा2 घंटे ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर3 घंटे ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर3 घंटे ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा4 घंटे ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending