Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला पुलिस सक्ती ने 183 मासूमों को किया दस्तयाब… राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग करेगा सम्मान ..

Published

on

गुम मासूमों का शत प्रतिशत दस्तयाब आपरेशन मुस्कान का निहितार्थ…गायत्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ..

.
सक्ती, अज्ञानता या मजबूरीवश अथवा किसी के बहकावे में परिजनों से दूर भागे बच्चों को पुनः अपनों तक पहुंचाना अथवा उनका पुनर्वास ही ऑपरेशन मुस्कान का निहितार्थ है जो सक्ती जिला पुलिस विभाग पूरी शिद्दत से कर रही है और अब तक 175 बालिकाओं और 8 बालकों सहित 183 मासूमों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचा चुकी है।

इस संबंध में आपरेशन मुस्कान दायित्व संभाल रही जिले की ऊर्जावान महिला पुलिस अधिकारी एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह ने राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग (लीगल सेल) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल से भेंट में बताया कि पुलिस कप्तान एम आर आहिरे के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल ने अलग अलग टीम गठित कर अब तक देश के मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब हरियाणा, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से पतासाजी कर बच्चों को सकुशल दस्तयाब किया है। उन्होंने आगे बताया कि जिला पुलिस की करीब 40 टीम जिसमें डी सी बी, सायबर के साथ विभिन्न थानों के पुलिस बल के परस्पर सहयोग से मासूम बच्चों को दस्तयाब कर शोषण से मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द या फिर परिस्थिति अनुसार उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है।
गौर तलब है कि मासूमों को दस्तयाब कर उनके कुशल भविष्य को संजोने नवीन जिला सक्ती में शत प्रतिशत योगदान के साथ अनवरत प्रयास मुस्कान अभियान के नोडल अधिकारी गायत्री सिंह के संजीदगी और मानवता का परिचायक है वरन बच्चों के घर से भाग जाने पर नाराज अभिभावक भी उनके घर वापसी को लेकर सर्वथा लापरवाह ही नजर आते हैं।

इन परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिले में अभियान मुस्कान के सफलता और उसमें उपादान करने वाले जिला पुलिस बल, सक्ती के इस मानवीय संवेदना को सलाम करती है तथा गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मान पत्र भेंट करेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...37 मिनट ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़4 घंटे ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़24 घंटे ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार .. सक्ती, सोशल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending