Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली भाठा बाराद्वार में आयोजित बृहद चंगाई सभा रद्द ..

Published

on

सक्ती, विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष विश्वनाथ सोनसरे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि विगत दिनों समस्त मसीही समाज सकरेली बाराद्वार एवं सैमुअल चंद्राकर के नाम से अनुविभागीय दंडाधिकारी सक्ती से अनुमति क्रमांक 915 दिनांक 19 जनवरी 2024 ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग करने की धोखे में रखकर अनुमति चंगाई सभा करने के लिए प्राप्त की गई थी जिस की स्थानीय हिंदू समाज के लोगों को ज्ञात होने पर आक्रोश हुआ कि बाहरी व्यक्ति समुआल चंद्राकर द्वारा बाहर से लोगों को लाकर धर्मांतरण का कार्य किया जाने वाला है।

जिसकी जानकारी हिंदू संगठनों को दिए जाने पर संज्ञान में लिया गया कि उक्त बेलादुला निवासी सैमुअल द्वारा पूर्व में भी जिलों में कई स्थानों पर छद्म रूप से अनुमति लेकर धर्ममंतरण का कार्य कराए जाने के फल स्वरुप स्थानीय सनातनी समाज और ग्रामीणों द्वारा हुए विरोध में दंगा फसाद भी हो चुका है। उक्त को ध्यान में रखते हुए हिंदू समाज धर्म जागरण, विश्व हिंदू परिषद, धर्मसेना , अनुषांगिक संगठनों के विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न धर्म वर्गों के बीच सद्भाव की एकजुटता दिखाते हुए उक्त मसीही समाज की चंगाई सभा के संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया जिसमें तथाकथित आयोजित सभा की उद्देश्यों को संज्ञान में लेते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष विश्वनाथ सोनसरे द्वारा लिखित में जिला प्रशासन को अवगत कराई गई कि उक्त चंगाई सभा के आयोजक द्वारा समस्त सकरेली बाराद्वार मसीही समाज के नाम से अनुविभागीय दंडाधिकारी शक्ति से जो अनुमति प्राप्त की गई है जिसमें सकरेली बाराद्वार सहित जिले के सर्व हिंदू समाज में भारी रोज व्याप्त है। आगे लेख कर बताया है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा धर्मांतरण का कार्य पूर्व में भी जैजैपुर बम्हनीडीह आदि जगहों पर भी छद्म रूप से कार्यक्रम आयोजन कर धर्मांतरण का कार्य कराए जाने से उनके तत्कालीन समय में आयोजित सभा स्थल में सर्व हिंदू समाज द्वारा की गई विरोध के कारण दंगे फसाद भी हो चुके हैं तथा इस समय भी धर्मांतरण कार्य विषय को लेकर ही यह आयोजन फिर से रखी गई है। जिससे सर्व हिंदू समाज को वर्तमान में भारी आक्रोश व्याप्त है यदि उक्त कार्यक्रम नहीं रोकी गई तो विभिन्न धर्म वर्गों में आपसी सद्भाव बाधित होगी वह झगड़ा फसाद होंगे, व्याप्त आक्रोश से उत्पन्न होने वाले दंगे फसाद की जबाबदारी प्रशासन की होगी, और प्रशासन को अवगत कराते हुए निवेदन किया गया की विभिन्न धर्मो के बीच परिशांति कायम रखने तत्काल उक्त चंगाई सभा पर तत्काल रोक लगाने की सूचना जिला प्रशासन जिला दंडाधिकारी सक्ती जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती व अनुविभागीय दंडाधिकारी सक्ती को निवेदन की गई निवेदन में उक्त आयोजकों के छद्मपूर्ण प्राप्त अनुमति आवेदन को दृष्टिगत रखते हुए,

जिला प्रशासन एवम् स्थानीय प्रशासन द्वारा अपने आदेश क्रमांक /967/अनु . दंडाधिकारी पब्लिक स्टेनो पब्लिक /2024/ सक्ती /दिनांक 30 जनवरी 24 में उसे स्पष्ट उल्लेखित करते हुए की आवेदक सैमुअल चंद्राकर एवं समस्त मसीही समाज सकरेली के नाम से जारी आदेश दिनांक 19 जनवरी 2024 संबंधी प्रस्तुत आवेदन में दिनांक 31जनवरी 24 से 02 फरवरी 2024 तक मसीही आत्मिक जागृति सभा में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने अनुमति हेतु आवेदन था जिसे विचार उपरांत उक्त दिवस को आवेदित स्थल पर कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र के संबंध में जारीअनुमति इस कार्यालय के आदेश क्रमांक 915 दिनांक 19 जनवरी 2024 को प्रदान की गई है इस सभा से कानूनी व्यवस्था भंग होने की स्थिति को देखते हुए आदेश क्रमांक 915 दिनांक 19 जनवरी 2024 को निरस्त करते हुए तत्काल प्रभावशाली होने की आदेश जारी की गई है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा विभिन्न धर्म वर्गों के बीच परिशांति कायम रखना की कार्रवाई की गई है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष विश्वनाथ सोनसरे ने जिला प्रशासन से अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी धर्म वर्ग के लोगों से अपील की गई है कि सभी वर्ग समूह अपने अपने धर्म में रहकर सामंजस्य बनाए रखें एक दूसरे के धर्म पर आक्रमण न करें तभी सामाजिक सौहाद्र संभव है यदि इसमें किसी धर्म विशेष द्वारा धर्मांतरण आदि के संबंध में कार्यवाही की जा रही है या की जाती है तो अपने हाथ में ना लेकर प्रशासन का सहयोग ले प्रशासन उसमें भली-भांति सहयोग करती है जो वर्तमान में सक्ती जिला प्रशासन को कराई गई अवगत से कार्यवाही किया जाना इसका जीवंत उदाहरण है सभी से अपील है कि ऐसे कार्यक्रम आयोजन जहां-जहां पर होते हैं जिससे कोई समुदाय आहत होता है तो इस संबंध में हमारे संगठन को या जिला प्रशासन को अवश्य अवगत कराएं। किसी भी किस्म की दंगे फसाद से दूर रहकर समाज में शांति सद्भाव स्थापित बनाए रखें शासन एवम समाज के साथ चलें क्योंकि हमारा सनातन समूह का मूल मंत्र ही है “वसुधैव कुटुंबकम्” अर्थात जगत के सभी लोग हमारे परिवार हैं और परिवार में रहकर हमको सामंजस्य बनाए रखते हुए राष्ट्र व अपने सामाजिक विकास में योगदान देना है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..4 घंटे ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..5 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़11 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending