Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

संस्कृति एवं जांजगीर की पहचान है जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव – ओ. पी. चौधरी ..

Published

on

कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का किया शुभारंभ ,

.
2700 से अधिक हितग्राहियों को 4 करोड़ 10 लाख रुपए का किया गया वितरण, पोषण रथ को भी किया गया रवाना ..

.
जांजगीर-चांपा, जिले में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का शुभारंभ वित्त, वाण्रिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने किया। जिसमें विभिन्न योजनाओं 2734 हितग्राहियों को 4 करोड़ 10 लाख 18 हजार रुपए वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी बी के प्रति जागरूकता संदेश देने के लिए पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर क्या सीखा एवं विनोबा फाउंडेशन के साथ एमओयू भी किया गया।

इसके साथ ही जाज्वल्या पत्रिका के 2024 के संस्करण का विमोचन किया गया। मुख्य मंच से सैनिक अग्निवीर भर्ती में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया है। इनके द्वारा 800 लोगो की भर्ती में 220 लोगो का चयन हुआ है। साथ ही ओडीएफ प्लस के बेहतर कार्य करने के लिए जिला पंचायत को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती से शेषराज हरबंश, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब चंदेल, गगन जयपुरिया, श्रीमती विद्या सिदार, अमर सुल्तानिया, सुमित प्रताप सिंह, श्रीमती प्रीति देवी, प्रशांत सिंह, आशुतोष गोस्वामी, शेखर चंदेल, प्रशांत सिंह एवं कलेक्टर आकाश छिकारा सहित अन्य जनप्रतिपिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे।

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओ पी चौधरी ने कहा कि जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला जांजगीर-चांपा जिले का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन है। यह महोत्सव हमारे संस्कृति एवं जांजगीर की पहचान है। हम विकसित भारत की संकल्पना को सकार करने के लिए मोदी के गांरटी के तहत एक विजन छत्तीसगढ़ के रूप में कार्य कर रहें है। आठ हप्तो के हमारी अल्पकालिक सरकार में ही हमने किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए सकारात्मक कार्य किये हैं। हमने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के मौके पर ही राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को 37 सौ करोड़ से अधिक का बोनस का वितरण किया गया था। पहली कैबिनेट में हमने 18 लाख आवासों को स्वीकृति प्रदान करते हुए गरीबो को छाव देने के प्रयास किया है। इसके लिए हमने अनुपूरक बजट में 3800 करोड़ एवं कल की बटज में 7000 करोड़ का प्रावधान रखें हैं। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, घर-घर तक स्वच्छ जल मिले इसके लिए हमने जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़ एवं महतारी वंदन के लिए 3 हजार करोड़ का प्रावाधान किया गया है। युवाओं को बेहतर भविष्य एवं दिशा देने के लिए रायपुर के नालंदा के तर्ज पर राज्य के 22 जगहों में डिजिटल लाईब्रेरी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से निश्चित रूप से जांजगीर-चांपा में भी हम बेहतर लाईब्रेरी बनायेंगे। इसके साथ स्थनीय विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांग रखे। जिस पर ओपी चौधरी ने पूर्ण आश्वासन देते हुए 5 वर्षाें में ही सभी मांग को पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किये। मलखम्भ के प्रदर्शन करने वाले युवाओं को 25000 रूपए देने की घोषणा की गई। पूर्व विधायक नारायण चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव की शुरूआती पृष्ठ भूमि एवं उद्देश्यों को रेखाकिंत किया। साथ ही विधायक ब्यास कश्यप ने जिले के विकास हेतु मेडिकल कालेज सहित अन्य मांगों को अपने विचार रखें।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिले में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ और नवाचार के संबंध में जानकारी दी। उन्हें स्वागत उदबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में शासन की जनकल्याणकारी समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन सतत रूप से जा रहा है। एक माह में ही जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों के साथ नवाचार कार्य किया गया है। जिले में आयुष्मान कार्ड 74.1 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत हो गई है। सिकल सेल, परीक्षण में 32 वीं रैक से 8वीं रैंक तक पहुंची है। टीबी अभियान में 365 सक्रिय टीबी रोगियों में से 365 टीबी रोगियों को निक्षय मित्र बनाया गया। जिले में मिशन 40 डे के माध्यम से बोर्ड कक्षा के परिणामों में सुधार करने के लिए, महत्वपूर्ण विषयों के कवरेज पर ध्यान देने के साथ एक पुनरीक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। तो वहीं बोलेगा बचपन के माध्यम से मंच के डर और झिझक, दिन के विचार, दिन की महत्वपूर्ण खबरें, सामान्य ज्ञान तथ्य आदि के बारे में बताते हैं। पुस्तक दान महाभियान की विशेष पहल शुरू की। लोगों के सहयोग से एकत्रित पुस्तकें की गई, इन पुस्तकों का उपयोग कर कचहरी चौक में एक पुस्तकालय खोलने की योजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत आर के खुंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा4 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending