Connect with us

ख़बर रायपुर

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है : बृजमोहन अग्रवाल ..

Published

on

.
रायपुर, आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही।

बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वीरभद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन योजनाओं का महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

.मंत्री अग्रवाल ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। पदमश्री भारती बंधु, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद सरिता दुबे, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व पार्षद याद राम साहू समेत नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

मसनियाखुर्द आश्रम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी व व्याख्यान आयोजित ..

“दैनिक जीवन ही विज्ञान है, बस उसे समझने की जरूरत” — शैलकुमार पांडेय प्रधान पाठक .. सक्ती, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाई गई हर्बल होली ..

विशेष बच्चों के साथ समाजसेवी अंकिता वर्मा ने मनाया प्री-होली मिलन समारोह .. रायपुर, न्यू राजेन्द्र नगर स्थित विशेष बच्चों...

खबर खरसिया ..17 घंटे ago

होली पर खरसिया में हाई अलर्ट: हुड़दंगियों को सीधी चेतावनी, कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ..

शराब, स्टंट और उपद्रव पर प्रशासन सख्त: SDM की दो टूक— होली शांति से मनाएं, वरना कार्रवाई तय .. खरसिया,...

खबर अकलतरा ..17 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 250 से अधिक बच्चों व परिजनों ने लिया लाभ ..

नरियरा में स्वास्थ्य जांच के साथ ‘गुड टच-बैड टच’, नशामुक्ति व करियर मार्गदर्शन पर जागरूकता सत्र आयोजित .. अकलतरा, सामाजिक...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बड़े रेबेली में शराब दुकान के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) की संतोषी रात्रे व अर्जुन राठौर पहुंचे समर्थन में ..

छह दिन से धरने पर डटी महिलाएं, शराब भट्ठी खोलने पर सियासत गरम , शासन-प्रशासन के फैसले पर तीखा हमला,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना से सक्ती के 88,307 किसानों को 346.59 करोड़ की सौगात, खातों में पहुंची आदान सहायता राशि ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल कार्यक्रम में किसानों को किया लाभान्वित, बोनस प्रमाण पत्र भी वितरित , धान बिक्री की...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

होली से पहले किसानों के खातों में अंतर राशि, ‘कृषक उन्नति योजना’ से बढ़ी खुशहाली ..

सक्ती के किसान चौधरी भूतेश्वर प्रसाद बने आत्मनिर्भरता की मिसाल, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा .. सक्ती, होली पर्व से...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

होली से पहले किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री की पहल से खातों में पहुँची धान की अंतर राशि ..

94 हजार की अंतर राशि से उड़द खेती में निवेश करेंगे किसान चंद्रभूषण जांगड़े, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा उत्साह...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

गिरधर जायसवाल बने जिला कांग्रेस के महामंत्री, नई कार्यकारिणी घोषित ..

जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के संगठन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

होली से पहले सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 1840 किलो महुआ लाहन व 139 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

सक्ती व मुक्ताराजा में ताबड़तोड़ छापा, तालाब से निकाली गई हजारों लीटर शराब की तैयारी .. सक्ती, होली पर्व के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending