Connect with us

ख़बर रायपुर

अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कलार समाज – अरुण साव ..

Published

on

उप मुख्यमंत्री कलार महोत्सव में हुए शामिल, सामाजिक भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की ,

.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और योगेश्वर राजू सिन्हा भी महोत्सव में शामिल हुए ..

.
रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कलार समाज अत्यंत जागरूक और मेहनतकश समाज है। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर यह समाज हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने बालोद जिले के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित कलार महोत्सव में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होेंने माता बहादुर कलारिन की अदम्य साहस एवं वीरता का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से ग्राम सोरर में निर्माणाधीन कलार समाज के भव्य भवन के निर्माण एवं उसके विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और योगेश्वर राजू सिन्हा भी कलार महोत्सव में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कलार महोत्सव को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि कलार समाज की जागरूकता एवं एकता का ही परिणाम है कि आज इस मंच पर कलार समाज के तीन विधायक एवं एक मंत्री मौजूद हैं। कलार समाज शिक्षा, व्यापार, व्यवसाय एवं शासकीय सेवा सहित अनेक क्षेत्रों में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां के लोग मेहनती होने के साथ-साथ सीधे, सरल और अत्यंत भोले-भाले हैं। राज्य के मेहनतकश लोगों की बदौलत छत्तीसगढ़ में देश के अग्रणी राज्य बनने की असीम संभावनाएं हैं। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण और राज्य को सजाने-संवारने में प्राचीन काल से ही कलार समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कल्चुरी संस्कृति एवं कल्चुरी वंश से कलार समाज का संबंध बताते हुए कहा कि कल्चुरी के शासकों ने तुम्माण को छत्तीसगढ़ की सर्वप्रथम राजधानी एवं उसके बाद रतनपुर को राजधानी बनाया। रायपुर को भी छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाने में कल्चुरी वंश के लोगों का बड़ा योगदान है। जायसवाल ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग में आदिवासी समाज के बाद कलार समाज के लोगों की जनसंख्या दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कलार समाज के लोगों को समाज की गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की।

विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और योगेश्वर राजू सिन्हा, कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष युवराज सिन्हा और संरक्षक दीपक सिन्हा ने भी कलार महोत्सव को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलार समाज के लोगों को माता बहादुर कलारिन अलंकरण से सम्मानित किया गया। नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुरजन भगत सहित कलार समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

“बनाया क्या और संवारा क्या?”— भाजपा सरकार के नारे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का तीखा कटाक्ष ..

अटलजी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार शर्मनाक, भाजपा सरकार जनता से मांगे माफी : डॉ. महंत , कटघोरा की अटल प्रतिमा...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

प्रदेश स्तरीय रेड क्रॉस बैठक में सूरजपुर की सशक्त भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का जिला दौरा ..

मानव सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने बनी रणनीति, सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी हुई चर्चा .....

खबर कोरबा18 घंटे ago

नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ , युवाओं से नशे से दूर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

एक फोन कॉल पर पहुंचे रक्तदाता, महेंद्र बरेठ ने किया 12वां रक्तदान ..

समाजसेवी प्रफुल्ल देशमुख की पहल से गोमती राठिया को मिला जीवनदायी रक्त, देहदान करने वाले परिवार को किया शत-शत नमन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 572.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सर्वाधिक 732.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 3 अगस्त 2026 तक कुल 572.7 मिलीमीटर औसत...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बरगढ़ के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब ..

सक्ती, सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में नाबालिगों को वाहन देना अभिभावकों पर पड़ा भारी, लगा 27 हजार रुपये का जुर्माना ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर बोले— नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब न करें पालक, अभियान लगातार रहेगा जारी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का लिया संकल्प ..

प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित...

खबर कोरबा2 दिन ago

पूरे प्रदेश में प्रतिबंध के बाद कोरबा में एनालॉग पनीर की सघन जांच शुरू ..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण .. कोरबा, प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन ..

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी पहचान को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending