Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास ..

Published

on

’’विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’’ ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुड़ेंगे वर्चुअली तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन ,

राजधानी में शनिवार को इंडोर स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन ..

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छत्तीसगढ़वासियों को 34 हजार 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इनमें 18,897 करोड़ रूपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रूपए लागत की 1 परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 फ़रवरी को दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजना के हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़ेंगे और संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे और उनके हितग्राही भी उपस्थित रहेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यह कार्यक्रम रायपुर पश्चिम विधानसभा में सीएसईबी ग्राउंड, रायपुर दक्षिण विधानसभा में बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर, रायपुर ग्रामीण विधानसभा में ज्ञान प्रकाश स्कूल बीरगांव, अभनपुर विधानसभा में अग्रवाल भवन में, आरंग विधानसभा में हाईस्कूल पारागांव तथा धरसींवा विधानसभा में हाई स्कूल कुरूद सिलयारी में होगा।

लोकार्पण कार्य –

प्रधानमंत्री कोयला मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण करेंगे। तीनों ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से रेपिड लोडिंग सिस्टम के माध्यम से लोडिंग टाईम में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा।

प्रधानमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के 9 गांवो के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1007 करोड़ रूपए की 2 प्रोजेक्ट अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण करेंगे। अंबिकापुर-शिवनगर सड़क मार्ग से रायपुर राजधानी और कोरबा ओद्योगिक क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी बढे़गी जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसी तरह बनारी-मसनियाकला सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायगढ़/उड़ीसा बॉर्डर तक आवागमन में समय और इंधन की बचत होगी और क्षेत्र के गांवों का सामाजिक आर्थिक विकास होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए के 1 प्रोजेक्ट – लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1 (2x800MW) का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह प्रोजेक्ट सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेल मंत्रालय अंतर्गत 583 करोड़ रूपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और 303 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर (10.5 किलोमीटर) 303 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। हावड़ा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें बिलासपुर यार्ड से बिना किसी क्रॉसमूवमेंट के और हावड़ा-मुंबई रूट पर आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न किए बिना सीधे कटनी की ओर जा सकेंगी। इससे बिलासपुर में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी, कृषि उत्पादों की बाजार तक आसानी से पहुंच होगी। नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर पर बिलासपुर से फ्रेट ट्रेन से होकर बिलासपुर से मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी।

शिलान्यास कार्य –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-2 (2x800MW) का शिलान्यास करेंगे।यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आस-पास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास (जैसे पहुंच मार्ग, जल निकासी, संचार, परिवहन सुविधाएं इत्यादि) और सामाजिक अधोसंरचना (जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली) की उपलब्धता में और सुधार करेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़7 घंटे ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली8 घंटे ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला .. सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित ..

31 जुलाई 2026 तक किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के दिए निर्देश ..         सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता...

खबर कोरबा1 दिन ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending