Connect with us

खबर मालखरौदा ..

वंदे मातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा के मेघावी छात्रा साक्षी गबेल और मुस्कान सोनवानी का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन ..

Published

on

सक्ती, जिला के विकास खण्ड मालखरौदा स्थित वंदे मातरम आदर्श विद्यालय के प्रतिभावान छात्रा कु. साक्षी गबेल और कु. मुस्कान सोनवानी का नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए चयन हुआ है जिससे विद्यालय परिवार और परिवारजनों में काफी हर्ष व्याप्त है।
कु. साक्षी गबेल पिता चंद्रविजय गबेल ग्राम मुक्ता वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा की आदर्श, मेघावी और प्रतिभावान छात्रा रही है जो बिना ट्यूशन और कोचिंग किए ही नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता हासिल की है तो वही कु. मुस्कान सोनवानी पिता चंद्रशेखर सोनवानी ग्राम जमगहन एक आदर्श छात्रा के साथ साथ अपने कक्षा में होनहार और प्रतिभावान रही है, और ये विद्यार्थी विद्यालय के तमाम गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करती है।

आज इन दोनों छात्राओं की सफलता पर वंदे मातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा द्वारा छात्रों की माता-पिता की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मान किया गया जहां विद्यालय के प्राचार्य बी. डी. मेहेर और शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य हो कि वंदे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में कक्षा 1लीं से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराया जाता है और शुरू से ही कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन के लिए बेसिक क्लियर कराया जाता है। इसीलिए वंदे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा की स्थापना को महज कुछ ही वर्ष हुए हैं और यहां से विद्यार्थी नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना में लगातार प्रतिवर्ष चयन होते जा रहे हैं और नेशनल इंटरनेशनल ओलिंपियाड परीक्षाओं में भी यहां के विद्यार्थी बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष गोल्ड मेडल हासिल कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की सफलता के साथ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं की समर्पण और कड़ी मेहनत पर विद्यालय के संचालक लालू गबेल ने सभी को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हर माह मिल रहा आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, घर के खर्चों में निभा रहीं अहम भूमिका .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

डभरा में अवैध शराब का धंधा बेखौफ जारी, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश बेअसर, डभरा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध शराब का कारोबार , पुलिस की सख्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending