Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

श्रीराम धाम कुलीपोटा में राम जानकी विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी रामनवमी पर ..

Published

on


16 अप्रैल मंगलवार को नैला रेलवे स्टेशन से निकलेगी भव्य निशान शोभायात्रा ,


सेवादार खेमुका परिवार के विष्णु खेमुका ने अपील की है कि इस धार्मिक कार्य में सभी सहभागी बनकर पुण्य के भागी बने ..


जांजगीर-चांपा, सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर श्री राम धाम ग्राम कुलीपोटा में श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पंचम दिवस मंगलवार 16 अप्रैल को कलश शिखर स्थापित होगा। शाम 4 बजे से नैला रेल्वे स्टेशन से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गायत्री मंदिर राम मंदिर नैला रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर गौशाला, नेताजी चौक, कचहरी चौक होते हुए विवेकानंद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर तक पैदल भ्रमण करेगी। यहाँ से वाहनों में सवार होकर भक्त गण श्रीरामधाम कुलीपोटा पहुँचेंगे। साथ में भगवान श्री राम जानकी की भव्य प्रतिकृति, कर्मा, डीजे दल भी चलेंगे। जगह जगह पर भक्तों के लिए जलपान, शरबत, ठंडा पानी, फल की व्यवस्था रहेगी। यहाँ से विभिन्न वाहनों से सभी भक्त शोभायात्री कुलीपोटा मंदिर स्थल तक पहुँचेंगे।


प्राण प्रतिष्ठा, महा आरती प्रसाद भंडारा कल ..


दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार (राम नवमी) समय 10.35 से 11.55 बजे तक होगा। दोपहर 1 से 4 बजे तक पूर्णाहुति, महा आरती, प्रसाद, ब्राह्मण भोज, भंडारा व भजन कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन भजन व सत्संग शाम सात से रात्रि नौ बजे तक किए जा रहे हैं।

वृंदावन के आचार्यों द्वारा समस्त धार्मिक अनुष्ठान 12 अप्रैल से कराये जा रहे हैं। धान्याधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास आदि अनुष्ठान संपन्न हो चुके हैं। सेवादार खेमुका परिवार के विष्णु खेमुका ने बताया कि मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन भगवती प्रसाद उनकी सहधर्मिणी पिस्ता देवी खेमुका की प्रेरणा से श्री राम धाम के सेवादार खेमुका परिवार व समस्त क्षेत्रवासी इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। ब्रह्मलींन श्री एकरसानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद इस पुण्य कार्य में बरस रहा है। गुरुदेव गोस्वामी गोविंद बाबा जी, स्वामी यदुनंदन महाराज, आचार्य पवन कृष्ण महाराज, गुरुदेव नित्यानंद महाराज के सानिध्य में श्री राम जानकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान महोत्सव के समस्त आयोजन किए जा रहे हैं।


37 वर्ष पहले बना था सिद्ध श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर ,


विग्रह विस्थापन किए बगैर हुआ विस्तार अब माता सीता सैंग विराजेंगे प्रभु राम ..


विदित हो कि कुलीपोटा में लगभग 37 वर्ष पूर्व सिद्ध श्री हनुमान मंदिर बनाया गया था। मंदिर में तब से हर वर्ष राम नवमी से श्री हनुमान जयंती तक श्री राम नाम अखंड सप्ताह आयोजित होते रहा है। विष्णु खेमुका ने बताया कि मंदिर में कुछ ऐसे संयोग व चमत्कारिक घटनाएँ हुई जिससे प्रभु श्री राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा का मंदिर के विस्तार के साथ योग बना। गर्भ गृह से बजरंग बली की प्रतिमा को विस्थापित किए बगैर नये रूप में सुसज्जित किया गया है। साथ ही मंदिर परिसर का विस्तार किया गया है।


बैठे स्वरूप में विराजित होंगे श्रीराम सीता ..


कोलकाता महाराष्ट्र के कलाकारों ने की नक़्क़ाशी हनुमान मंदिर कुलीपोटा (जांजगीर चांपा) में श्रीरामधाम को कोलकाता व महाराष्ट्र सहित स्थानीय कारीगरो द्वारा मंदिर में नक़्क़ाशी कर अंतिम रूप दिया गया है। भगवान श्री राम एवं माता जानकी के मनोहारी अनुपम विग्रह को जयपुर के मूर्तिकारों ने गढ़ा है जो अपने भक्त वत्सल स्वरूप में यहाँ विराजित होंगे। श्री राम की श्री हरि विष्णु की व माता सीता स्वयं माँ लक्ष्मी की का रूप है। उनका यह विग्रह अन्यत्र दुर्लभ है जिसमें वे बैठे स्वरूप में स्थित हैं। जाँजगीर-चाँपा मुख्य मार्ग में खोख़सा रेलवे ओवरब्रिज से एक कि.मी. की दूरी में ग्राम कुलीपोटा में इस श्री राम धाम में वे माता जानकी के साथ वे बैठे स्वरूप में विराजेंगे।


श्री राम नाम हरि संकीर्तन 18 से ..


प्रति वर्ष की भाँति मंदिर परिसर में अखंड श्री राम नाम हरि संकीर्तन सप्ताह इस वर्ष 18 अप्रैल से शुरू होगा। 23 अप्रैल मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव, 25 अप्रैल को कीर्तन समापन व हवन तथा 26 अप्रैल को सहस्र धारा से समापन होगा।


सेवादार खेमुका परिवार के विष्णु खेमुका ने अपील की है कि इस धार्मिक कार्य में सभी सहभागी बनकर पुण्य के भागी बने।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending