Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

लोकसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

Published

on


सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, एएसपी कमलेश्वर चंदेल सहित जिले के मीडियाकर्मी उपस्थित थे। एसपी पुष्कर शर्मा ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा बल, फलैग मार्च आदि के बारे में जानकारी दी।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची की वितरण किया जा रहा है। साथ ही वोटिंग पर्ची के दौरान कितने मतदाता अनुपस्थित है, इसका भी सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे करने से निर्वाचन कार्य में फर्जी मतदाताओं का पहचान किया जा सकता है और उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा।
विगत दिनों बिलाईगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 15 हजार पलायन किए गए बिलाईगढ़ विधानसभा के मतदाताओं को वीडियो कॉल के माध्यम से आमंत्रण दिया गया कि वह 7 मई को अपने गांव या शहर में आकर राष्ट्र निर्माण में अपना मतदान के अधिकार का उपयोग करें।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने बताया कि मतदान के दिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान की शुरुआत होने के डेढ़ घंटे पहले वोटिंग मशीन का मॉक टेस्ट (ट्रायल, क्षद्म मतदान) किया जाएगा। इस दौरान कम से कम 50 पर्ची मतदान का टेस्ट किया जाएगा। मॉकपोल के लिए राजनीतिक पार्टी एवं उनके प्रतिनिधियों का 15 मिनट का इंतजार किया जाएगा। यदि वह नहीं आते हैं तो नियम अनुसार किया जाएगा। रायगढ़ लोकसभा में एक बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा जांजगीर चांपा लोकसभा सीट अंतर्गत बिलाईगढ़ क्षेत्र में उम्मीदवारों की संख्या 18 है। इसलिए एक यूनिट से 18 की संख्या कर संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए में दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा।

जिले में ईवीएम मशीन की कमी की पूर्ति गौरेला पेंड्रा जिले से की गई है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलौदा बाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों को बलौदाबाजार को दिया जाएगा और वोट के बाद उसको वहां से यहां के स्ट्रांग रूम में लाया जाएगा। इसी प्रकार लोकसभा उम्मीदवार के बैंक खाता का हिसाब, एक उनके शैडो रजिस्टर और व्यय प्रेक्षक कार्यालय के रजिस्टर से मिलान कर लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए खर्च का हिसाब किया जाएगा। एमसीएमसी के द्वारा पैड न्यूज के मामले में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से नोटिस उम्मीदवार को जाएगा। नोटिस में कैंडिडेट का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर यह खर्च उनके व्यय खाता में जोड़ दिया जाएगा। वर्तमान लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को 95 लाख रुपए खर्च करने की पात्रता है।
पैड न्यूज के मामले में जिला स्तरीय समिति एमसीएमसी के फैसले से उम्मीदवार संतुष्ट नहीं होने पर उसके खिलाफ राज्य स्तरीय एमसीएमसी में अपील कर सकता है और इसी प्रकार राज्य स्तरीय सीएससी में संतुष्ट नहीं होने पर राष्ट्रीय एमसीएमसी समिति के समक्ष अपना अपील कर सकता है। जिले के 85 वर्ष आयु के वृद्धजन और दिव्यांग को उनके घर पर वोट करने की सुविधा 1 मई को दी जाएगी इस प्रकार 1 मई के दिन छूटे हुए मतदाताओं को पुनः 3 मई में वोट करने की घर बैठे सुविधा दी जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का कमिश्निंग अंतर्गत जितने उम्मीदवार है, उनके चुनाव चिन्ह को मशीन में दर्ज किया जाएगा। जो सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत 26, 27, 28 अप्रैल को और बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत 29 और 30 अप्रैल 2024 को और 1 मई 2024 को किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी पंपलेट में प्रकाशक, मुद्रक का नाम और संख्या नहीं होने पर वह सामग्री निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है, जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कई जांच दल कार्य कर रही हैं। हेल्पलाइन 1950, सी विजिल आदि के माध्यम से निर्वाचन गतिविधियों और उल्लंघन का मॉनिटरिंग और कार्यवाही किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा22 घंटे ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा24 घंटे ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending