Connect with us

खबर बिलासपुर

स्कूली बच्चों के लिए शुरू हुए जिला स्तरीय समर कैंप पंख में बच्चे सीख रहे विभिन्न विधाएं ..

Published

on

जिला पंचायत सीईओ बच्चों से हुए रूबरू, कहानियों के जरिए दिया प्रेरक संदेश ,

छात्रों को कला और रचनात्मक गतिविधियों का दिया जा रहा प्रशिक्षण ..

बिलासपुर, जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन बहतराई स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय समर कैंप में आज जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने बच्चों से संवाद किया और छोटी छोटी प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया। जिला स्तरीय समर कैंप पंख में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लगभग 200 छात्र छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम में बच्चों को कैरियर से सबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में आने वाले छोटे-छोटे संघर्षाें से न घबराएं व निरंतर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि समर कैंप में दिया जा रहा प्रशिक्षण निश्चित रूप से छात्रों के लिए उपयोगी होगा। आरपी चौहान ने छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। आरपी चौहान ने बताया कि बच्चे समर कैंप में मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्द्धक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, जो उनके लिए भविष्य में काफी लाभदायक होगा।

समर कैंप में आज इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का प्रशिक्षण मनोज सनाड्य, ड्राइंग के विषय में विकास दत्ता और वैदिक गणित के विषय में बीएल श्रीवास प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। शाम के सत्र में डॉ. रश्मि द्विवेदी काउंसर डीपीएस स्कूल बिलासपुर द्वारा बच्चों को हिन्दी लेखन के विषय में व रंगोली, पेंटिंग, स्केचिंग का प्रशिक्षण दिव्या कश्यप द्वारा दिया गया। बॉलीवुड डांस, सहज योग के साथ ही बच्चों को संगीत वादन का प्रशिक्षण भी विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। कल 25 मई को बच्चों को कबाड़ से जुगाड़, ओरेगामी, कटपुतली डांस, हिंदी लेखन, बॉलीवुड डांस प्रशिक्षण और सहज योग, मिड ब्रेन एक्टिविटी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। समर कैंप में जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू, सहायक संचालक पी दासरथी, अनिल तिवारी, रामेश्वर जायसवाल और विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली14 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending