Connect with us

ख़बर रायपुर

बाबा गुरू घासीदास ने दिखाया शांति और सद्भाव का मार्ग: मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

सतनामी समाज के प्रमुखों ने कहा शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य ,

बलौदाबाजार जिले की घटना पर सतनामी समाज आहत, मुख्यमंत्री से सतनामी समाज के प्रमुखों ने की चर्चा ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना के संबंध में सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा है कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित करने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़े।

सतनामी समाज प्रमुखों ने कहा कि समाज के सभी लोग घटना से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, वे असामाजिक तत्व थे और हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे। शांति और सौहार्द्र स्थापित करने के लिए हम सब दृढ़संकल्पित है।

गौरतलब है कि सतनामी समाज के राज्यभर से आए प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और बलौदाबाजार जिले में हुई घटना के संबंध में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की और एक बार फिर शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सतनामी समाज परम पूज्य गुरू बाबा घासीदास के अनुयायी है। बाबा ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा जैतखाम का अपमान किया गया। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा शांति के टापू छत्तीसगढ़ में इस घटना का होना अत्यंत निंदनीय है।

मुख्यमंत्री साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा कि आप सभी प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए हैं। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि भ्रम की स्थिति न निर्मित हो और शांति स्थापित करने की दिशा में सब साथ मिलकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से कहा कि किसी भी निर्दाेष को सजा नहीं होगी। आप सभी ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण आयोजन किया था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप से यह घटना घटी।

चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पवित्र अमरगुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचाने की घटना के संबंध में शासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी दी।

इस दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी ने कहा कि हमारा समाज परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी का अनुयायी है। हम सत्य, अहिंसा और सद्भाव को मानने वाले लोग है। हम मनखे-मनखे एक समान को मानते हैं। बलौदाबाजार जिले की इस घटना ने हम सभी को आहत किया है। हम सब चाहते हैं कि समाज में शांति स्थापित हो और हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए शासन के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने के उत्सुक है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, टंक राम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक विनोद भारती, सतनामी कल्याण समिति, सतनामी सेवा समिति, सतनामी उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष, कार्याकारिणी सदस्य सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..22 घंटे ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending