Connect with us

खबर सक्ती ...

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए 30 जून तक किया जा सकता है आवेदन ..

Published

on

सक्ती, विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राशन कार्ड नवीनीकरण कार्य किया गया था। लेकिन आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण जिले के 19 हजार 538 कार्डधारियों का राशनकार्ड का नवीनीकरण नही हो पाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को शासन ने 30 जून तक की समय सीमा और दी है। इसके अतिरिक्त कार्डधारियों की सुविधा के लिए खाद्य विभाग के मोबाइल एप द्वारा घर बैठे आवेदन भी किया जा सकता है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में रियायती या नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण कार्यवाही आरंभ की गई है। बचे हुए कार्डधारियों को मौका देते हुए शासन द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी करते हुए 30 जून तक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। जिले में राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए कुल 2 लाख 7 हजार 688 आवेदन प्राप्त हुए है, जो कि कुल राशनकार्ड का 91.40 प्रतिशत है। लेकिन अब तक 19 हजार 538 राशनकार्डधारियों ने राशन कार्ड नवीनीकरण कराने में रूचि नही ली है। शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित प्रत्येक राशनकार्डधारक को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा खाद्य विभाग के मोबाईल एप द्वारा घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। कार्डधारी खाद्य विभाग के वेबसाइट https://cgpaddyonline.co.in/dmo21/Downloads/CITIZEN-APP-25-01-2024.apk से एप डाउनलोड कर अपने राशनकार्ड कार्ड का नवीनीकरण कर सकते हैं। एप चलाने में असमर्थ हितग्राही अपने सम्बन्धित उचित मूल्य दुकान में जाकर नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही राशनकार्ड में अंकित परिवार के प्रत्येक सदस्य का ई-केवायसी कराया जाना अनिवार्य है।

जिले के प्रत्येक राशनकार्डधारी एवं सदस्य उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अपना ई- केवायसी की स्थिति जाँच लेवे एवं ई- केवायसी नहीं होने की स्थिति में अपना आधार कार्ड उचित मूल्य दुकान के विक्रेता या संचालक को प्रस्तुत कर ई- केवायसी अनिवार्य रूप से कराना होगा, ताकि कार्डधारी हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ से वंचित न होना पड़े।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...60 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending