Connect with us

खबर रायगढ़

छुट्टी के दिन भी जारी रहा डेंगू नियंत्रण अभियान, कलेक्टर के साथ जिला प्रशासन की टीम प्रभावित इलाकों का डोर टू डोर सर्विलेंस के लिए पहुंची ..

Published

on

कलेक्टर ने निरीक्षण कर, जनसामान्य को सतर्क रहने एवं जल जमाव नहीं होने देने की अपील ,

डेंगू लार्वा को नियंत्रित करने बंद पड़े घरों और गोदामों के मालिक करे सहयोग, अन्यथा होगी कार्यवाही ,

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर किया जा रहा सोर्स रिडक्शन ..

रायगढ़, डेंगू सोर्स रिडक्शन के लिए आज रविवार को छुट्टी के दिन कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम शहर के वार्ड में उतरी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।

शहर में डेंगू के प्रकरण के मद्देनजर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने वार्ड क्रमांक 12 व 13 के गली और मोहल्ले में पहुंच कर घरों, बंद पड़े मकान, बड़े शॉप के गोदाम एवं कबाड़ में सोर्स रिडक्शन करने ऐसे गोदाम, बड़े भवन, स्टोर रूम आदि जगहों पर लोगों को साफ -सफाई के लिए समझाइश दी है। इसके साथ ही जहां नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रवेश करने नही दे रहे हैं, वहां पुलिस के जवान भी साथ में देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निगम को वार्ड के ऐसे घर एवं बड़े भवन जहां लोग नही रह रहे हैं। ऐसे भूमिस्वामी से संपर्क कर साफ -सफाई करवाने अथवा निगम से साफ -सफाई करवा कर राशि वसूल करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर गोयल ने रैपिड रिस्पॉन्स टीम को वार्ड के सभी छतों और ऐसे स्थानों में अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए जहां डेंगू के लार्वा पनप सकते है। इस दौरान खुले में पड़ी कंडम गाडिय़ों के मालिकों से संपर्क कर साफ -सफाई करवाने एवं कंडम गाडिय़ां को उन स्थानों से हटवाने के निर्देश नगर निगम और एसडीएम को दिए। कलेक्टर गोयल ने समझाइश के बाद भी लापरवाही बरतने वाले लोगों पर पेंडेमिक एक्ट के तहत् नगर निगम को कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि डेंगू के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम प्रतिदिन कार्य कर रही है। आज रविवार को टीम भी मुस्तैदी से अपने कार्य में लगी हुई है। डेंगू को देखते हुए राज्य स्तर से टीम भी सर्वे के लिए रायगढ़ पहुंची हुई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू के लिए सभी को मिलकर गंभीरता से प्रयास करने होंगे। उन्होंने घरों को बंद करके गए लोगों को टीम का सहयोग करने को कहा, ताकि उन जगहों पर जलजमाव के कारण डेंगू से मोहल्ले के लोग प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रकरणों में गिरावट लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों को वार्डवासियों के साफ -सफाई एवं डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ ही जनसामान्य को डेंगू से सतर्क रहने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि डेंगू के बढ़ते प्रकरण के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू सोर्स रिडक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में घरों में पहुंच लोगों से मिलकर डेंगू संभावित स्थानों का निरीक्षण कर दवाईयों का मौके पर छिटकाव भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद जयंत ठेठवार, पार्षद सलीम नियारिया, प्रवीण द्विवेदी, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, उपायुक्त नगर निगम सुतीषण यादव, तहसीलदार लोमस मिरी, सीएमएचओ डॉ. चद्रवंशी, डीआईओ डॉ. भानू पटेल, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा, मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी सहित स्वास्थ्य एवं नगर निगम के कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..9 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending