Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रदेश की मदिरा दुकानों में बायो-मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का हुआ शुभारंभ ..

Published

on

बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य ..

रायपुर, सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर.संगीता ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के स्टूडियों से प्रदेश की मदिरा दुकानों में बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया। बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा।

वर्चुवली माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिलों के अधिकारी एवं मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को मंत्रालय के एन.आई.सी. स्टूडियों से कनेक्ट किया गया। सचिव, आबकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान जिला बिलासपुर, रायपुर, मुंगेली, कोण्डागांव, रायगढ़, सारगंढ़-बिलाईगढ़, कबीरधाम, नारायणपुर के आबकारी अधिकारियों एवं चयनित दुकानों में पदस्थ कर्मचारियों से आधार सक्षम बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली के संबंध में चर्चा की गई। मंत्रालय से कनेक्टेड समस्त जिलों के मदिरा दुकानों के कर्मचारियों द्वारा अपनी उपस्थिति नवीन स्थापित प्रणाली के माध्यम से दी गई। रायगढ़ जिले में इस प्रणाली को स्थापित करने के लिए जिले के विभागीय अधिकारियों की सराहना की गई। बायो मेट्रिक्स के माध्यम से उपस्थिति लिए जाने से एक ओर मदिरा दुकानों की अनियमितता पर नियंत्रण किया जा सकेगा, साथ ही कार्यरत कर्मचारियों का हित भी होगा। जिस व्यक्ति की नियुक्ति जिस मदिरा दुकान हेतु की गई है, वह उसी दुकान पर कार्य कर सकेगा। उपस्थिति के समय का पालन किया जा सकेगा। नियुक्त व्यक्ति की मदिरा दुकान में उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जा सकेगी। प्रत्येक कर्मचारी की उपरोक्त प्रक्रिया से उपस्थिति ली जाने से उसके संबंध में प्रतिदिन की जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध होगी जिससे वेतन तैयार किए जाने, ओवरटाईम के समय का निर्धारण, अवकाश दिवसों की गणना इत्यादि का कार्य त्वरित रूप से किया जा सकेगा। इसी अनुक्रम में ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी. की राशि की भी गणना किए जाने में आसानी होगी। इस प्रकार की गणना से वेतन हेतु लगने वाले समय में कमी होगी तथा कर्मचारियों का निर्धारित समय पर प्राप्त होने वाली सम्पूर्ण राशि का भुगतान संभव हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों का संचालन राज्य शासन के सार्वजनिक उपक्रम ’छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन’ द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में मदिरा दुकानों के संचालन में सुधार के लिए मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को यूनिफार्म प्रदान किया जाना, फोटो युक्त आई. डी. कार्ड प्रदान करना, ओवरटाइम कार्य करने पर निर्धारित दर से भुगतान किया जाना, दुकानों में मांग अनुसार मदिरा उपलब्ध कराना आदि नवाचार किए गए है।

सुधारों की श्रृंखला में एक बड़ा सुधार आधार सक्षम बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया जाना है। प्रदेश में आज से समस्त मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति बायो-मेट्रिक्स के माध्यम से लिया जाएगा। इस पद्धति में प्रदेश की समस्त मदिरा दुकानों के अक्षांश और देशांतर का उपयोग करते हुए मोबाइल एप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति ली जावेगी। तैयार एप के माध्यम से समस्त कर्मचारियों के चेहरे की पहचान कर उपस्थिति दर्ज होगी। इस हेतु प्रदेश की मदिरा दुकानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का ’आधार’ आधारित फेस रिकग्निशन पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रदेश की कुल 672 मदिरा दुकानों में कुल 5738 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो सीधे इस सुविधा से लाभांवित होंगे तथा विभाग के लिए भी मदिरा दुकानों का उचित नियंत्रण संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव आबकारी देवेन्द्र भारद्वाज, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के वरिष्ठ अधिकारी टी.एन. सिंह एवं श्री शिशिर रायजादा एवं आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर3 घंटे ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़5 घंटे ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार .. सक्ती, सोशल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक .. सक्ती, किसानों को...

खबर जगदलपुर ..1 दिन ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending