Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ के ‘खनिज ऑनलाईन’ पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड ..

Published

on

मुख्यमंत्री साय ने खनिज विभाग के अधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के खनिज विभाग को बधाई दी है क्योंकि उनके द्वारा विकसित “खनिज ऑनलाइन” पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। यह पुरस्कार इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इंटरप्राइज एप्लीकेशन्स श्रेणी में “टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड” के तहत दिया गया। 23 अगस्त को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर और इस पोर्टल के नोडल अधिकारी अनुराग दीवान ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

“खनिज ऑनलाइन” पोर्टल छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। इस पोर्टल की सफलता के बाद विभाग अब “खनिज ऑनलाइन 2.0” की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें जियोफेंसिंग, वाहन ट्रैकिंग सिस्टम, मोबाइल ऐप, और अन्य तकनीकी सुविधाओं के साथ निगरानी और नियंत्रण के लिए एक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की योजना है।

गौरतलब है कि “खनिज ऑनलाइन” पोर्टल 21 जून, 2017 से संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से खनन से जुड़े सभी प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर एकीकृत किया गया है, जिससे खान मालिक, परिवहनकर्ता, प्रोसेसर और अन्य स्टेकहोल्डर्स को ऑनलाइन आवेदन, सिंगल क्लिक पेमेंट, बारकोडेड ई-ट्रांजिट पास और एंड-टू-एंड ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

यह पोर्टल नवरत्न कंपनियों जैसे एनएमडीसी, एसईसीएल और अन्य निजी कंपनियों द्वारा सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है, जिससे खनन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा2 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending