Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का गरिमामय हुआ आयोजन ..

Published

on

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी का देश की स्वतंत्रता में है अतुलनीय योगदान – सांसद ,

कृषक संगोष्ठी में किसानो को जैविक खेती, नवीन कृषि यंत्रों और तकनीक की दी गई जानकारी ,

विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी ..

जांजगीर-चांपा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा के पूर्ण कालिक सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 68 वीं पुण्य स्मृति में एक दिवसीय स्मृति समारोह का सी-मार्ट परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में आयोजन किया गया। स्मृति समारोह में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक जांजगीर ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, शहीद परिवार के परिजनों एवं बैरिस्टर ठा. छेदीलाल के परिवारजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कृषक संगोष्ठी, विधिक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आयोजित कृषक संगोष्ठी में किसानो को जैविक खेती, नवीन कृषि यंत्रों और तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को कानूनी अधिकारों की जानकारी विधिक संगोष्ठी के माध्यम से दी गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को नमन करते हुए कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी का देश की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए है, हम महान विभूति की स्मृति को याद कर रहे है। इससे आने वाली पीढ़ी को उनके विचार, किए गए कार्यों को जानने का अवसर मिलेगा।

विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा में अग्रपंक्ति के पहलकार थे। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवक, राष्ट्र सेवक थे, उन्होंने लगातार कृषकों की बेहतरी के लिए कार्य किया है। हर विषय पर उनकी गहरी पकड़ थी, उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है उनका नाम संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य के रूप में नाम है। उन्हें स्मृति समारोह के माध्यम से याद करने का अवसर मिलता रहा है।

अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने जो त्याग और बलिदान दिया है आज उसे समझने का दिन है। उन्होंने गरीब, कृषक के लिए कार्य किया है। वे बहुत महान शख्सियत रहे है हमें उनसे सीखने का नया आयाम मिलता है। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल एक व्यक्ति ही नहीं अपितु एक विचार है। इस दौरान ठाकुर छेदीलाल जी के सुपुत्र विजय प्रताप सिंह एवं गुलाब सिंह चंदेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्हें नमन किया। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 24 वर्षाें से लगातार बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल समारोह का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन समिति, उपस्थित अतिथियों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया।

इस अवसर पर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी के सुपुत्री रत्नावली सिंह, नगर पालिका परिषद, जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, दिनेश शर्मा, परस शर्मा, इंजी. रवि पांडेय, विवेक सिसोदिया, रमेश पैगवार, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कृषक, अधिकारी-कर्मचारी अधिवक्तागण एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़4 घंटे ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

♦️ बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप ..

♦️ मर्दापाल क्षेत्र को मिली 8.63 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात , ♦️ वन मंत्री कश्यप ने सड़क...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

♦️ सक्ती में खनिज के अवैध खनन पर ड्रोन की नजर, रेत भंडारण का हुआ हवाई सर्वे ..

♦️ ड्रोन सर्वे से अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पिसौद-बरेकेल खुर्द में जांच , ♦️ अवैध खनिज उत्खनन रोकने ड्रोन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

🔹 दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार ..

🔹 दवा लेने के बहाने घर पहुंचे, तीन गोलियां दागीं; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील ..

🔸 अधिक कीमत पर खाद बिक्री पर सख्ती, किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: प्रशासन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔹 नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर, किसान सुरेश कुमार डनसेना बने प्रेरणास्रोत ..

🔹 कम लागत, बेहतर उत्पादन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास .. सक्ती, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔸 महतारी वंदन योजना बनी मालती श्रीवास के परिवार का मजबूत सहारा ..

🔸 मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं सुगमता से पूरी .. सक्ती, राज्य शासन की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending