Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई विभिन्न समस्याएं ..

Published

on

आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकृत करने हेतु किया गया निर्देशित ,

आज जनदर्शन में कुल 48 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों तथा क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आने वाले लोगों की परेशानियों को विस्तारपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत कुमार रायस्त, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी जगदीश प्रसाद साहू ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम टेमर निवासी राजेन्द्र कुमार कुम्हार, चंद्रभूषण कुम्हार सहित अन्य ने कुम्हार समाज की सामुदायिक भवन बनवाने के संबंध में, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत रगजा सरपंच श्रीमती मोंगरा कुर्रे ने चबूतरा निर्माण हेतु स्वीकृति के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापाराकला निवासी सुश्री फूल कुमारी पटेल ने अवैध निर्माण हो रहे कार्य को रोक लगाने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम देवरघटा निवासी गोरेलाल बर्मन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने एवं डस्ट डंप किए जाने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम परसा निवासी श्रीमती दुलेश्वरी बाई बरेठ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा निवासी दिव्यांग सुरेंद्र पाल द्वारा राशन कार्ड एवं दिव्यांग पेंशन दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पासीद निवासी श्रीमती मेमबाई राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी श्रीमती सुशीला बाई ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राशि ना मिलने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। इसी प्रकार अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य उपचार, राशन कार्ड निर्माण, रोजगार की मांग, सड़क नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, रिकार्ड दुरुस्ती, अभिलेख शुद्धता, नामांतरण, मुआवजा दिलवाने जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा– आध्यात्मिक मूल्यों से ही स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण संभव ..

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जांजगीर-चांपा के पोड़ी (राछा) में सत्संग सम्मेलन को किया...

खबर सूरजपुर ..15 घंटे ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश ..

🩸जिला अस्पताल सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , 🩸रक्तदान जीवनदान है : कलेक्टर...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार – मुख्यमंत्री साय .. जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख का स्वर्णिम अर्धशतक, 50वें रक्तदान से जरूरतमंद युवक को मिला जीवनदान ..

🩸मानवता की मिसाल बने प्रफुल्ल देशमुख, विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरा किया शानदार 50वां रक्तदान .. सक्ती, विश्व रक्तदाता दिवस...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट ..

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर जांजगीर-चांपा ..24 घंटे ago

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित ..

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: शिकायत मिलते ही पंतोरा चौकी का प्रधान आरक्षक निलंबित, SDOP को दिए जांच के आदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending