Connect with us

खबर बिलासपुर

हाई कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को वयस्क जेल भेजने के फैसले को रखा बरकरार ..

Published

on

गंभीर अपराधों में नरमी नहीं, समाज की सुरक्षा सर्वोपरि: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कोंडागांव पॉक्सो कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें 21 वर्ष की उम्र पार कर चुके सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को वयस्क जेल में भेजने का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने नरम रुख अपनाने से इनकार करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों के प्रति रियायत समाज के लिए खतरा हो सकती है।

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु ने पॉक्सो कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए दोषी को वयस्क जेल में स्थानांतरित करने का आदेश बरकरार रखा। याचिकाकर्ता की रिहाई ‘सकारात्मक सुधारात्मक प्रगति रिपोर्ट’ के आधार पर मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में नरमी बरतने से समाज में इसी तरह के अपराधियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। कोर्ट का मानना है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंभीर अपराधों में कठोर सजा आवश्यक है।

यह मामला 2017 का है, जब एक 18 साल से कम उम्र के किशोर और पांच अन्य सह-आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। नारायणपुर किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी की आयु और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसका मामला पॉक्सो कोर्ट में स्थानांतरित किया था। पॉक्सो कोर्ट ने 2019 में उसे 20 साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

जब दोषी की उम्र 21 वर्ष पूरी हुई, तब उसे किशोर गृह से केंद्रीय जेल, जगदलपुर स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया। दोषी ने इस निर्णय के खिलाफ सुधारात्मक प्रगति का हवाला देकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उसकी प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया, जिसमें दोषी के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन दिखने की बात कही गई थी। इसके बावजूद कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे रिहा करने का आदेश देने से इंकार कर दिया गया। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसे गंभीर अपराधों में दोषियों के प्रति नरम रुख अपनाया गया, तो यह कानून और समाज के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं शिव जयंती महोत्सव का किया भव्य आयोजन ..

महाशिवरात्रि पर सक्ती में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित अनेक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति , “परमात्मा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

शासकीय स्कूल बंदोरा की शिक्षिका ने बढ़ाया जिले का गौरव, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाया दमखम ..

मैदान में गरजी सक्ती की बेटी! राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में डॉ. रीतू सिंह की दमदार मौजूदगी .. सक्ती, विकासखण्ड मालखरौदा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बैंक की सीएसआर पहल: कलेक्टर ने किया टेमर प्राथमिक शाला का लोकार्पण, शिक्षा को मिली नई दिशा ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बैंक की पैन इंडिया कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्राम टेमर स्थित...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मनरेगा बचाओ संग्राम: सक्ती में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, डॉ. चरणदास महंत का भाजपा पर तीखा हमला ..

मनरेगा को बंद करने की साजिश का आरोप, सक्ती में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन— बेरिकेट पर चढ़े विधायक उमेश पटेल,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

समय से पूर्व बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्र ..

कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश .. रायगढ़, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 से 25 फरवरी 2026 तक होगी आयोजित ..

             सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (हाथीपांव) हेतु सामूहिक दवा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा – छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति किया आभार प्रकट ..

छत्तीसगढ़ बन रहा रेल सुविधा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में रेलवे...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

व्हाई.एन. शर्मा बने सक्ती जिले के नए यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भी यातायात शाखा में पदस्थ — एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का आदेश ..

यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, हेलमेट–सीट बेल्ट को लेकर विशेष अभियान की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

आम बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ की अनदेखी, केंद्र सरकार पर बरसे अर्जुन राठौर ..

किसान-युवा-महिलाओं को कुछ नहीं, उद्योगपतियों को लाभ : बजट पर अर्जुन राठौर का हमला .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

रबी 2025-26 : सक्ती में दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण संपन्न ..

जैविक उपायों व सुरक्षित कीटनाशक उपयोग पर किसानों को मिला विशेष मार्गदर्शन .. सक्ती, रबी 2025-26 के अंतर्गत दो दिवसीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending