Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने नारियल फोड़कर और किसान को माला पहनाकर धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ ..

Published

on

आज से शुरू हुआ धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान, जिले में सारी तैयारियां पूर्ण ,

कलेक्टर ने देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ,

धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को दी गई हिदायत, धान बेचने में नहीं होनी चाहिए किसानों को परेशानी – कलेक्टर ..

सक्ती, राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। धान खरीदी 14 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी केन्द्रों से लेकर जिला कार्यालयों तक खरीदी से जुड़ी तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र पहुँचकर धान खरीदी के कार्यों का निरिक्षण किया तथा धान उपार्जन केन्द्र देवरघटा में आज भारत माता के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और नारियल फोड़कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया l इसके साथ ही उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र देवरघटा में धान बेचने पहुंचे किसान को भी माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया l कलेक्टर तोपनो ने धान खरीदी केन्द्र में लाये गए धान में नमी की मात्रा का अपनी उपस्थिति में जाँच कराया तथा धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर भारी उत्साह का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के उपार्जन नीति के तहत् धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर मोटा, सरना धान खरीदी 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं पतला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा है। जिला सक्ती के 125 धान खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों और ऑपरेटरो को धान खरीदी कार्य के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस बार धान खरीदी हेतु 7 दिवस पूर्व टोकन जारी कराना अनिवार्य होगा एवं लघु, सीमांत किसानो (5 एकड़ से कम) को अधिकतम 2 टोकन एवं दीर्घ किसानो को अधिकतम 3 टोकन जारी का प्रावधान है। धान खरीदी केन्द्रों पर गड़बड़ी रोकन के लिए सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक केन्द्र पर 2-2 कैमरे लगाए गए है l तौल में गड़बड़ी की आशंका को दूर रखने के लिए धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा तौल का उपयोग किया जा रहा है। धान उपार्जन केन्द्र देवरघटा में धान खरीदी कार्य के शुभारंभ अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर, जिला मार्कफेड अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी सहित धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित थे l

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़10 घंटे ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़1 दिन ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending