Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर पालिका चुनाव 2025: श्यामसुंदर अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत से गरमाई राजनीति, भाजपा में जाने की अटकलें तेज ..

Published

on

सक्ती, नगर पालिका परिषद सक्ती के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे श्यामसुंदर अग्रवाल ने ऑटो छाप चुनाव चिन्ह पर शानदार जीत दर्ज कर राजनीति में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को भी पराजित कर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। उनकी जीत ने नगर की राजनीति में एक नई हलचल मचा दी है।

कांग्रेस से बगावत कर जीता चुनाव –

चुनावी प्रचार के दौरान श्यामसुंदर अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी रिना गेवाड़ीन एवं नरेश गेवाड़ीन पर तीखे आरोप लगाए थे। उन्होंने गेवाड़ीन को दल बदलने वाला नेता बताते हुए कहा था कि वे कभी कांग्रेस, कभी एनसीपी, फिर भाजपा और अब कांग्रेस में सक्रिय हैं। वहीं, उन्होंने खुद को 33 वर्षों से कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए अपनी निष्ठा का दावा किया था। अग्रवाल ने यह भी कहा था कि वे डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं।

भाजपा में जाने की अटकलों से गरमाई राजनीति –

अब नगर में यह चर्चा जोरों पर है कि श्यामसुंदर अग्रवाल भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद से राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कांग्रेस में लौटने के बजाय भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह उनके चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयानों के बिल्कुल विपरीत होगा, जहां उन्होंने दल बदलने वाले नेताओं पर तीखा प्रहार किया था।

क्या चरणदास महंत को थी श्यामसुंदर अग्रवाल की जरूरत? –

अब राजनीतिक विश्लेषक यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या सक्ती विधानसभा क्षेत्र में डॉ. चरणदास महंत की जीत का श्रेय श्यामसुंदर अग्रवाल की मजबूत पकड़ को जाता था? या फिर महंत की सरल व लोकप्रिय छवि ही कांग्रेस की जीत की असली वजह थी?

अगर पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर नजर डालें, तो सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से डॉ शिव डहरिया को नगर पालिका परिषद सक्ती के सभी वार्डो से लगभग 5500 वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

डॉ. महंत के पहले विधानसभा चुनाव में सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस का वोट प्रतिशत सबसे कम रहा।

डॉ. महंत के दूसरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नगर पालिका क्षेत्र से 1900 वोटों से हार मिली।

हालांकि, सक्ती विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिली और जीत हासिल हुई।

आगे क्या होगा? –

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्यामसुंदर अग्रवाल भाजपा में जाकर नया राजनीतिक अध्याय शुरू करेंगे या फिर कांग्रेस में लौटकर अपने पुराने दावों को सही ठहराएंगे। फिलहाल, सक्ती की राजनीति इस नई हलचल से गरमाई हुई है, और नगरवासियों की नजरें अब उनके अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध ..

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के 200 मीटर दायरे में रैली-जुलूस भी निषिद्ध , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई .. सक्ती, जिले में शैक्षणिक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, 25 लाख अन्नदाताओं को लाभ — संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया गया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत परम पूज्य श्री असंग साहेब के सत्संग में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने लिया आशीर्वाद ..

कबीर वाणी ही जीवन का आधार: संत असंग साहेब के अमृत प्रवचन से भाव-विभोर श्रद्धालु , माता-पिता की सेवा सबसे...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

परसकोल में जल अर्पण दिवस: एफटीके किट से जल परीक्षण, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

नुक्कड़ नाटक व प्रभात फेरी से गूंजा ‘जल ही जीवन है’ का संदेश, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी .. खरसिया, लोक...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन ..

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending