Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना पर विवाद, लाखों महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ: डॉ. चरण दास महंत ..

Published

on

ईडी छापेमारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR: डॉ. महंत की तीखी प्रतिक्रिया ,

सरकार पर निशाना: विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आरोप लगाया है कि इस योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार को इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने कहा, “महतारी वंदन योजना के नाम पर चुनाव जीते गए, लेकिन आज महिलाएं इससे वंचित हैं। एक ही क्षेत्र में 4000 महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है, तो पूरे प्रदेश में स्थिति कितनी गंभीर होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को उनका हक नहीं मिल रहा है, जो सरकार के वादों के खिलाफ है।

ईडी छापेमारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR को लेकर प्रतिक्रिया –

भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. महंत ने कहा, “गिरफ्तारी होना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने जो आक्रोश व्यक्त किया वह स्वाभाविक है। हमने गाड़ियों में हल्की धक्का-मुक्की की थी, जिसे पुलिस ने बड़ा मुद्दा बना दिया। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

डॉ. महंत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई निंदनीय है और इससे साफ है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

🔹 धमतरी प्रशासन की अनूठी ”पहल” : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग ..

🔹 ”युवा” पुस्तक का हुआ विमोचन – 🔹 महंगी कोचिंग की चिंता खत्म: जिला प्रशासन की इस मुहिम से संवरेंगे...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

♦️ निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : श्रीमती शंगीता आर. ..

♦️ नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने की रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा , ♦️ राजधानी की गरिमा...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

🔸 देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि ..

🔸 मीडिया प्रतिनिधियों को मिला हरिद्वार कुंभ का आमंत्रण .. ​रायपुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

🔹 खरीफ-2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी समीक्षा, अल्प वर्षा से निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार, खाद-बीज, जल संरक्षण और रोजगार पर विशेष फोकस ..

🔹 अल्प वर्षा की हर चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 46 हजार टन से अधिक DAP...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🔮 नगर के बिहान नर्सिंग होम में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, 24×7 आपातकालीन उपचार उपलब्ध ..

सक्ती, नगर के बाराद्वार रोड स्थित बेरीवाली मंदिर के पास संचालित बिहान नर्सिंग होम आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों एवं...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🛑 आजादी के 75 साल बाद भी ‘नर्क’ जैसी जिंदगी: सुशासन के दावों की खुली पोल, कीचड़ और नदी पार कर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण ..

🛑 सक्ती जिला मुख्यालय से महज 1 किमी दूर ग्राम पंचायत सोंठी की दर्दनाक तस्वीर, सड़क नहीं होने से कंधे...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

🔮 अवैध रेत परिवहन व भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त, चार को नोटिस ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

🔮 माई भारत कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जिला सलाहकार समिति गठित ..

🔮 युवाओं की सहभागिता, कौशल विकास और स्वयंसेवी गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर रहेगा विशेष फोकस .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

🔮 सक्ती के रामनरेश यादव को ‘बेस्ट कलेक्शन एवं सेल्स’ अवॉर्ड, रायपुर में हुए वार्षिक सम्मेलन में मिला सम्मान ..

सक्ती, सक्ती जिले के रामनरेश यादव ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

🔮 दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें : महिला पुलिस की अपील, सक्ती पुलिस ने जारी किया जागरूकता पोस्टर ..

🔮 एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया पोस्टर व वीडियो क्लिप जारी, महिलाओं और युवतियों में हेलमेट उपयोग बढ़ाने पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending