खबर सक्ती ...
सक्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की 101वीं जयंती का भव्य आयोजन ..

डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत और सूरज महंत रहेंगे शामिल ,
श्रद्धांजलि से पहले पंचमुखी मंदिर, सिद्ध हनुमान मंदिर और महामाया मंदिर में होगी पूजा ..

सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मंत्री स्व. बिसाहू दास महंत की 101वीं जयंती के अवसर पर 1 अप्रैल को सक्ती स्थित बिसाहू दास महंत उद्यान में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले के कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, जनपद सदस्य और पार्षदगण शामिल होंगे।

जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, युवा नेता सूरज महंत सहित बड़ी संख्या में महंत समर्थक मौजूद रहेंगे।

महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने बताया कि 1 अप्रैल को डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत और युवा नेता सूरज महंत सारागांव से सुबह 9 बजे रवाना होकर 9:30 बजे सक्ती पहुंचेंगे। यहां वे सर्वप्रथम पंचमुखी मंदिर (हरेठी), सिद्ध हनुमान मंदिर (थाना परिसर) और मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे बिसाहू दास महंत उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेंगे, जहां जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत वे कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर स्व. बिसाहू दास महंत के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया जाएगा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login