खबर सक्ती ...
सक्ती : कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी ..
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व में सौंपे गए कार्य के साथ-साथ नीचे दर्शित शाखाओं का दायित्व भी आगामी आदेश पर्यंत अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया है।
कलेक्टर तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा प्रभारी अधिकारी भू-बंटन शाखा के साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौपें गये अन्य प्रशासनिक कार्य का संपादन करेंगे। अपर कलेक्टर के एस पैकरा उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन शाखा) के साथ ही प्रभारी अधिकारी व्यपवर्तन शाखा, अल्प बचत शाखा, छ०ग० निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम- 2005, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री, ब्रिस्क शाखा/बैंक वसूली, जिला अभिलेख कोष्ठ, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, जिला वक्फ बोर्ड कमेटी, देव स्थान एवं पुनर्वास शाखा, जनगणना शाखा सहित कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये दायित्वों को निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा (आहरण एवं संवितरण अधिकारी सहित), भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक भू-अभिलेख / सहा. अधीक्षक भू-अभिलेख स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि/ यात्रा भत्ता / चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के स्वीकृति / निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भविष्य निधि आंशिक अंतिम विकर्षण एवं अस्थायी अग्रिम की स्वीकृति एवं समूह बीमा का अंतिम निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति की नस्ती कलेक्टर महोदय को प्रस्तुत करने के साथ ही परिवर्तित भूमि के विरूद्ध वार्षिक भू-भाटक की वसूली, रेड क्रास सहित कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये दायित्वों को निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login