Connect with us

खबर सरगुजा ..

भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष बने शिवशंकर साहू (पौधा) ..

Published

on

वर्ष 2013 से पार्टी में सक्रिय, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी ,

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार, कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प ..

सूरजपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुशंसा से सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं शहर मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा के द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता शिवशंकर साहू (पौधा) को शहर मण्डल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि श्री साहू वर्ष 2013 से भाजपा में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने भाजपा में अपनी शुरूआत बूथ अध्यक्ष से करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष की भी कमान संभाल चुके हैं। नवनियुक्त शहर उपाध्यक्ष शिवशंकर साहू (पौधा) ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो महत्ती जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी की रीति और नीति के अनुरूप सभी कार्य करते हुए अपनी भागीदारी व जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर जिला सहित शहर भाजपा के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है।

इस घोषणा के पश्चात शिवशंकर साहू (पौधा) ने अपनी इस नियुक्ति हेतु महिला बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, निवृतमान शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू) सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending