खबर सक्ती ...
सक्ती जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ..

सक्ती, 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला सक्ती में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृपाल सिंह कंवर के आदेशानुसार तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जनसंवाद, सामूहिक चर्चा एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इसी क्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में तंबाकू सेवन न करने हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त कार्यालयीन स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत तंबाकू के दुष्प्रभावों से संबंधित जानकारी साझा की गई, साथ ही लोगों को तंबाकू-मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login