Connect with us

खबर रायगढ़

छाल पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल कबाड़ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में छाल पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहन समेत लाखों रुपए का स्क्रैप जब्त किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई, जिसमें दो आरोपी चालकों को हिरासत में लिया गया है।

थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को सूचना मिली थी कि दो वाहन—एक टाटा 407 और एक स्वराज माजदा—में अवैध कबाड़ लोड कर हाटी मुख्य मार्ग होते हुए छाल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए आज दोपहर निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक मदन पाटले व उनकी टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। जांच के दौरान टाटा 407 वाहन क्रमांक CG 10 AL 4843 और स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 12 AZ 3191 में भारी मात्रा में लोहा, टीन व अन्य स्क्रैप सामग्री लोड पाई गई।

टाटा 407 का चालक लव कुमार कंवर (27 वर्ष), निवासी दादरखुर्द, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा तथा माजदा वाहन का चालक अशलम खान (36 वर्ष), निवासी बुधवार बाजार कोरबा, थाना सीएसईबी चौकी, जिला कोरबा—दोनों ही स्क्रैप के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। संदेह के आधार पर दोनों वाहनों का वजन कराया गया, जिसमें टाटा 407 में लगभग 26 क्विंटल स्क्रैप (कीमत ₹82,500) और माजदा वाहन में लगभग 51 क्विंटल स्क्रैप (कीमत ₹2,82,000) पाया गया।

दोनों वाहनों समेत कबाड़ सामग्री को जप्त करते हुए आरोपी चालकों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2025 व 02/2025 के तहत धारा 35(क)(ड) BNSS तथा 303(2) BNS के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई है।

संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक मदन पाटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्री एवं आरक्षकगण की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस की इस तत्परता से अवैध कबाड़ व्यापार में संलिप्त तत्वों को स्पष्ट संदेश गया है कि छाल थाना क्षेत्र में ऐसे कृत्यों पर सख्त निगरानी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending