Connect with us

खबर रायगढ़

जिलेभर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, जूटमिल, पूंजीपथरा, छाल, धरमजयगढ़ में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई दबिश कार्यवाहियों में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 32.8 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई है। सभी मामलों में आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

जूटमिल पुलिस की दबिश, घर में छिपाकर रखी गई 11.8 लीटर महुआ शराब बरामद –

अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसते हुए जूटमिल थाना पुलिस ने 1 जून 2025 को ग्राम बनसिया रापेनबीपा निवासी टिंगू सिदार के घर में दबिश देकर महुआ शराब जब्त की है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिंगू सिदार अपने घर में बिक्री के लिए अवैध शराब छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेड की कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घर पर ही मिला।

पूछताछ के दौरान शुरुआत में आरोपी ने शराब रखने से इनकार किया, लेकिन बाद में अपराध स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से प्लास्टिक जरीकन, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और पन्नी में भरी कुल 11.8 बल्क लीटर महुआ शराब पेश किया साथ ही शराब बिक्री की 300 रुपये नकद रकम भी बरामद की गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक शशिभूषण साहू, लखेश्वर पुरसेठ और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते की सक्रिय भूमिका रही।

अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, घर से 8 लीटर महुआ शराब जब्त –

पूंजीपथरा पुलिस ने 2 जून 2025 को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम तुमीडीह में दबिश देकर एक घर से अवैध महुआ शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान जीवन कुमार मांझी नामक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 16 पन्नी पाउच में कुल 8 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये आंकी गई है।

रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी जीवन कुमार मांझी (35 वर्ष), निवासी तुमीडीह, मौके पर ही उपस्थित मिला और पूछताछ में अवैध शराब रखने की बात कबूल की। आरोपी ने अपने घर के परछी से शराब निकालकर पुलिस के समक्ष पेश की, जिसे मौके पर ही जब्त किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नंद साय कंवर, आरक्षक विक्रम कुजूर, आदिकंद प्रधान और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर की सक्रिय भूमिका रही।

ग्राम पीपरमार में धरमजयगढ़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गया जेल –

अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। 1 जून 2025 को टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस टीम ने पीपरमार धरमजयगढ़ में दबिश देकर दिलीप निषाद को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी दिलीप निषाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 पीपरमार, को उसके घर के सामने से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकन में भरी हुई 7 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 400 रुपये बताई गई है, तथा बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की है।

छाल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: मुखबिर सूचना पर 6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार –

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए छाल पुलिस ने 1 जून 2025 को ग्राम पुरूगा महादेव चौक में दबिश देकर एक युवक को रंगे हाथ कच्ची महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, जिस पर तत्परता दिखाते हुए टीम को रवाना किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी महेन्द्र राठिया (23 वर्ष), पिता स्व. तिलक राम राठिया, निवासी पुरूगा, थाना छाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम 80 रुपये बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत विधिसंगत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंभ पाण्डेय, शंकर क्षत्री और आरक्षक प्रंबध राठिया की प्रमुख भूमिका रही। अवैध शराब के विरुद्ध अभियान सतत जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending