Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा पुलिस की दोहरी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

10 लीटर कच्ची महुआ व 35 पाव देशी प्लेन शराब जब्त, दो अलग-अलग मामले दर्ज ..

सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 26 लीटर से अधिक शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना 4 जून 2025 की है। थाना प्रभारी डभरा को उनके मुखबिर से दो महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुईं। पहली सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर नहर पार की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी सूचना में बताया गया कि ग्राम बसंतपुर निवासी रामभरोस सिदार छोटी नहर के पास रोड किनारे अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

सूचनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो ने दो टीमों का गठन कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पहली टीम ने ग्राम बसंतपुर पहुंचकर आरोपी रामभरोस सिदार पिता सुखी राम सिदार को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। वहीं दूसरी टीम ने ग्राम रामभाठा निवासी ओंकार साहू पिता भागीरथी साहू के पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 16.3 लीटर) बरामद की।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डभरा में अपराध क्रमांक 181/2025 और 182/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक एच. एन. ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक शिव यादव, मिरिश साहू, सूरज सिदार एवं योगेश साहू की विशेष भूमिका रही। डभरा पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर26 मिनट ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending