Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

वेतन के इंतजार में गई जान: नरोत्तम यादव की मौत पर भड़के विधायक, सरकार को ठहराया जिम्मेदार ..

Published

on

संवेदनहीन शासन व्यवस्था की बलि चढ़ा एक गरीब कर्मचारी, न्याय की गुहार रह गई अनसुनी ,

ब्यास कश्यप की मांग: परिजनों को 25 लाख मुआवजा और पत्नी को मिले सरकारी नौकरी ..

जांजगीर-चांपा, प्रदेश में सुशासन का दावा करने वाली विष्णु देव साय सरकार की संवेदनहीनता ने एक गरीब श्रमिक की जान ले ली। पुटपुरा, नवागढ़ निवासी नरोत्तम यादव, जो जिला परियोजना कार्यालय लाइवलीहुड कॉलेज जांजगीर में भृत्य के पद पर कार्यरत थे, को एक साल से वेतन नहीं मिला। भुगतान न मिलने के तनाव में वह गंभीर रूप से बीमार हो गए और इलाज के दौरान एम्स रायपुर में उनकी मौत हो गई।

नरोत्तम यादव ने इलाज के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 3 और 4 जून की दरम्यानी रात नरोत्तम ने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी सरस्वती यादव और एक दिव्यांग नाबालिग पुत्र ओम यादव हैं।

इस घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने सरकार और प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि नरोत्तम की मौत का जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है। उन्होंने मांग की है कि नरोत्तम यादव के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।

विधायक ने बताया कि नरोत्तम 1 नवम्बर 2017 से कलेक्टर दर पर कार्य कर रहे थे और 17 जनवरी 2024 से उन्हें जिला पंचायत, स्थापना शाखा में संलग्न कर दिया गया था। पिछले एक साल से वेतन नहीं मिलने और उपस्थिति दर्ज न होने से नरोत्तम आर्थिक संकट में डूब गए थे।

विधायक ब्यास कश्यप ने इस घटना को प्रदेश की संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए मांग की है कि सरकार इस अमानवीय लापरवाही की भरपाई करे और मृतक परिवार को न्याय दे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..15 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..16 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending