Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

गांव-गांव में “रोजगार दिवस” आयोजित , मनरेगा के दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारी ..

Published

on

ग्रामीणों को एक पेड़ मां के नाम 2.0 और जल संरक्षण मोर गांव मोर पानी का बताया महत्व ..

जांजगीर-चांपा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत गुड गवर्नेंस गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रति माह रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में प्रतिमाह की 7 तारीख को आयोजित किया जा रहा हैं।

रोजगार दिवस में ग्रामीणों एवं जॉब कार्डधारी परिवारों को मनरेगा के दिशा-निर्देशों, योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना जा रहा है। ग्रामीणों को “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के उपाय साझा किए गए। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान और जल संरक्षण मोर गांव मोर अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई।

जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत औराई खुर्द, बसंतपुर, कोरबी, जर्वे (बा), जाटा, जावलपुर, अंगारखार, जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत खोड, पौना, अर्जुनी रसेड़ा, कल्याणपुर, बरगवा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत कचंदा, पौड़ीकला जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत भुईगांव जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत देवरी, गोधना में ग्रामीणों को मनरेगा की बढ़ी हुई मजदूरी 261 रुपये (अप्रैल 2025 से लागू) की जानकारी दी गई। जॉब कार्ड में सदस्यों के नाम जोड़ने, मजदूरी भुगतान, लंबित भुगतान और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। आवास योजना के अंतर्गत 90 दिवस मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया समझाई गई। मातृत्व भत्ता, श्रम कार्ड, गोदी योजना, आधार मैपिंग से संबंधित जानकारी विशेष रूप से महिलाओं को दी गई।

मनरेगा अधिनियम में वर्णित प्रावधान, श्रमिकों के अधिकार, और सूचना, शिक्षा व संचार (IEC) के तहत योजनाओं की जानकारी रोजगार सहायकों द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया और उन्हें योजनाओं से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..17 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending