Connect with us

खबर सक्ती ...

जप्तशुदा मशीनों से दोबारा अवैध उत्खनन, प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल ..

Published

on

खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद, कलेक्टर के निर्देशों की उड़ रही धज्जियाँ ..

सक्ती, जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशों के बावजूद खनिज विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। ताजा मामला ग्राम करही, तहसील हसौद स्थित महानदी रेत घाट का है, जहां पहले जप्त की गई भारी मशीनों (चैन माउंटेन) से ही पुनः अवैध उत्खनन किया गया। यह घटना प्रशासनिक तंत्र की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 30 मई और 2 जून को अवैध उत्खनन करते हुए कुल तीन चैन माउंटेन मशीनें जब्त की गई थीं, जिन्हें ग्राम कोटवार विरेन्द्र कुमार चौहान की अभिरक्षा में सौंपा गया था। लेकिन कुछ ही दिन बाद, इन्हीं जप्तशुदा मशीनों से राजेन्द्र तेंदुलकर, रंजीत साहू और गनपत बघेल ने ताले और चैन तोड़कर पुनः रात्रि में उत्खनन शुरू कर दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना प्रशासनिक ढिलाई और स्थानीय स्तर पर मिलीभगत का संकेत है। जब्तशुदा मशीनें सुरक्षा में थीं, फिर कैसे और क्यों उनका उपयोग दोबारा अवैध गतिविधियों के लिए हुआ, यह बड़ा सवाल है। क्या संबंधित विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया? या फिर यह महज़ एक औपचारिक कार्यवाही थी, जिसका अपराधियों पर कोई असर नहीं पड़ा?

इस घटना के बाद एफ.आई.आर. तो दर्ज कर दी गई है, परंतु यह देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार सख्त कार्रवाई होगी या हमेशा की तरह मामला फाइलों में दबा दिया जाएगा।

खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, और प्रशासनिक प्रणाली की निष्क्रियता ने उन्हें एक बार फिर अवैध गतिविधियों के लिए खुली छूट दे दी है। अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह केवल प्राकृतिक संसाधनों की लूट ही नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था की असफलता का प्रतीक बन जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending