खबर बिलासपुर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव अचानक पहुंचे बिलासपुर उच्च न्यायालय, अधिवक्ता साथियों से मिल पुराने दिन किए याद ..

महाधिवक्ता कक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता साथियों का लिया हाल चाल, नए कानून और समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..
बिलासपुर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह विधि और विधायी कार्य मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर का औचक दौरा किया, उच्च न्यायालय में अपने वकालत के दिनों के पुराने अधिवक्ता साथियों से स्नेहिल मुलाकात की। अरुण साव ने कहा कि, लंबे समय बाद अधिवक्ता साथियों से मिलना एक भावनात्मक क्षण रहा, जिसमें पुराने दिनों की यादें एक बार फिर ताजा हो गई।


इस अवसर पर महाधिवक्ता कार्यालय कक्ष में एडिशनल एडवोकेट जनरल सहित उच्च न्यायालय के अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ विधिक विषयों और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान सबका हाल चाल लिया, पुराने दिनों को याद कर मस्ती में दिखे उप मुख्यमंत्री।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, बिलासपुर उच्च न्यायालय में उप महाधिवक्ता के दायित्व का निर्वहन किया और इसके बाद राजनीति के माध्यम से आम जन का प्रत्यक्ष तौर पर सेवा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि, बहुत दिनों बाद उच्च न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और वरिष्ठ अधिवक्ता साथियों से भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार के नए कानून एवं जनहित में उसके संवेदनशील क्रियान्वयन को लेकर उपयोगी सुझावों का आदान-प्रदान भी हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login