Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, धरती आबा अभियान: जनजातीय परिवारों के लिए 17 से 27 जून तक विशेष शिविर ..

Published

on

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यास और पौधारोपण कार्यक्रम ,

शहरी अतिक्रमण पर सख्ती: दुकानों के सामने से हटेगा अवैध कब्जा ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे। कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 17 जून से 27 जून तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धरती आबा उत्कर्ष अभियान के माध्यम से अनुसूचित जनजाति परिवार के प्रत्येक सदस्यों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, उज्ज्वला योजना आदि से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव को नई शिक्षा नीति के अनुरूप उत्साह के साथ मनाया जाए एवं शाला त्यागी बच्चों की संख्या शून्य करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने स्कूलों की मरम्मत, गणवेश वितरण और सायकल वितरण की तैयारी समय रहते पूर्ण करने एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों, शिक्षकों का सम्मान भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले, ताकि स्कूली बच्चों को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से उनके या अपने परिवार के जन्मदिन, सालगिरह एवं अन्य अवसरों पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन भी करने कहा।

कलेक्टर महोबे ने वर्तमान में गर्मी और वर्षा के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने उल्टी-दस्त से प्रभावित ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य सर्वे एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि वह ग्राम सचिवों से गांव में बीमारी की सूचना मिलने पर तत्काल अवगत कराए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी खरीफ फसल सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न आए यह सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में कहा कि कार्यक्रम में सभी जनप्रतिधियों, समाजसेवी सहित नागरिकों को शामिल किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित करने एवं उद्यानों में सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाए।

सड़क पर अतिक्रमण और जलभराव की समस्या पर सख्ती –

कलेक्टर ने सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा। उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधारने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। पुल-पुलियों के आस-पास जलभराव की समस्या से निपटने के लिए त्वरित कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों मे दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending