Connect with us

खबर सक्ती ...

भूमि कान्वेंट स्कूल मसनिया कला में भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन ..

Published

on

सांस्कृतिक गरिमा के साथ नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत ..

सक्ती, राधा रानी शिक्षण समिति द्वारा संचालित भूमि कान्वेंट स्कूल मसनिया कला में 21 जून 2025 को प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच जयंत कुमार जांगड़े थे। विशेष अतिथि के रूप में उप सरपंच श्रीमती सविता सुनील शुक्ला, पंच भुवनलाल कर्मवीर, योगेश गिरी गोस्वामी तथा राधा रानी शिक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, विद्यालय के प्रधान पाठक बी. आर. जायसवाल, एवं मीडिया प्रभारी जयप्रकाश डनसेना मंचासीन रहे।

सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक गोपाल प्रसाद जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ व तिलक लगाकर किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक व पुष्पवर्षा द्वारा अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से केक काटकर उल्लासपूर्वक इस अनमोल क्षण को सभी ने साझा किया, जिससे बच्चों में विशेष आनंद व उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि जयंत जांगड़े ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और संस्कार का महत्व समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधान पाठक बी. आर. जायसवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा रानी शिक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल ने की।

इस कार्यक्रम में हेमलाल जायसवाल, हरीश शुक्ला, शिवचरण जायसवाल, छबीराम जायसवाल, रामलाल जायसवाल, टीकम पटेल, रमेश कुमार भट्ट, पीत राम जायसवाल, दीपक कँवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पालकगण उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। यह प्रवेश उत्सव नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए न केवल प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि विद्यालय परिसर में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending