खबर सक्ती ...
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती में चार सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को दी ससम्मान विदाई ..

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं ..
सक्ती, थाना डभरा में पदस्थ उप निरीक्षक चिंतामणी मालाकार, थाना नगरदा के सउनि श्याम कुमार राठौर, रक्षित केन्द्र के प्र.आर. समयलाल यादव तथा आरक्षक दयाशंकर देवांगन को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर आज सेवानिवृत्त होने पर जिला पुलिस द्वारा गरिमामयी विदाई दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, साल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी एवं उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती अंजली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, स्टेनो निरीक्षक वाय.एन. शर्मा सहित पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक के आग्रह पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल को गौरवपूर्ण बताया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों को सभी देयक लाभ उसी दिन प्रदान किए और लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश भी कार्यालयीन स्टाफ को दिए।

सुश्री शर्मा ने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग से जुड़े रहने का रिश्ता सेवा निवृत्ति के बाद भी बना रहेगा, और आवश्यकता पड़ने पर वे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login