Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती ने किया वृहद वृक्षारोपण ..

Published

on

पेड़ छांव देता है घाव नहीं, पेड़ लगाना पर्याप्त नहीं सरंक्षण भी है जरूरी – अंकित अग्रवाल ,

वन एवं उद्यानिकी विभाग ने उपलब्ध कराया विभिन्न प्रजातियों के पौधे ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य संघ के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल रमेन डेका‌ के संरक्षण, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता व सानिध्य, राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के नेतृत्व में मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के दिशा निर्देशन में राज्य मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित 07 जुलाई 2025 को प्रदेश व्यापी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिन्हा एवं सूरज देवांगन स्थानीय जनप्रतिनिधि के विशिष्ट आतिथ्य एवं सेजेस प्राचार्या एवं पदेन जिला आयुक्त (गाइड) पीली गबेल की अध्यक्षता एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी राज कुमार पटेल एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज के समन्वय में वन एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से सेजेस कसेर पारा सक्ती में जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बादाम, करंज, पीपल, नीम जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। आमंत्रित सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित किया। रंजन सिन्हा ने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों का देखभाल करते हैं वैसे ही हमें पौधों की देखभाल करनी चाहिए। श्रीमती गबेल ने अपने उद्बोधन में बताया कि वृक्षारोपण के महत्व एवं पुण्य का उल्लेख वराह पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में हुआ है।

सभा को संबोधित करते हुए अंकित अग्रवाल ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ ही साथ उनका संरक्षण अति आवश्यक है, उन्होंने अपने परिजनों व पूर्वजों के नाम पर वृक्षारोपण करने की अपील की साथ ही वृक्षारोपण सहित सभी स्काउटिंग गतिविधियों में हर संभव सहयोग की प्रतिबद्धता जाहिर की।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त विश्वास कुमार ने बधाई संदेश प्रेषित किया।

इस कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला सचिव भानु लाल महंत, संयुक्त सचिव लक्ष्मी महंत, जिला संगठन आयुक्त चंदकांत राठिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) रामनारायण सायतोडा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुनिता चौहान, जिला मीडिया प्रभारी कार्तिक राम यादव, व विकास खंड सचिव दुर्गेश कुमार साहू (सक्ती), गौतम तिर्की (डभरा), यूनिट लीडर अनिता खाखा, निकहत करीम मलिक एवं जिला संघ सक्ती के स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चे विशेष रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सेजेस कसेर पारा सक्ती के व्याख्या देवाशीष बनर्जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला सचिव भानु लाल महंत‌ ने किया।कार्यक्रम के अंत में जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने सायकिल रैली एवं पियाऊ घर संचालित करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण के साथ ही साथ विकास खंड स्तर पर भी जन सहयोग से संस्थाओं में संचालित स्काउट्स एवं गाइड्स टुकड़ियों द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा3 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending