खबर सक्ती ...
10 जुलाई से एनएचएम कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 10 सूत्रीय माँगों को लेकर उठाया बड़ा कदम ..

‘रायपुर चलो’ की चेतावनी, नियमितीकरण व वेतन वृद्धि को लेकर एनएचएम कर्मियों का आक्रोश चरम पर ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ, जिला इकाई सक्ती के नेतृत्व में प्रदेशभर के 16,000 से अधिक संविदा एनएचएम कर्मी 10 जुलाई 2025 से चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कर रहे हैं। यह आंदोलन वर्षों से लंबित 10 सूत्रीय माँगों के निराकरण की माँग को लेकर किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने बताया कि विगत दो वर्षों में लगातार शासन-प्रशासन से संवाद के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, संविदा कर्मियों के धैर्य का बाँध टूट चुका है। यह आंदोलन केवल चेतावनी नहीं, समाधान की माँग है।
संघ की प्रमुख माँगों में नियमितीकरण, 27% वेतन वृद्धि, ग्रेड पे निर्धारण, स्थानांतरण नीति लागू करना, सेवा शर्तों में सुधार, तथा अन्य विभागों के समकक्ष सुविधाएँ शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष एवं प्रवक्ता विनोद राठौर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘मोदी जी की गारंटी’ जैसे बड़े वादों के बावजूद संविदा कर्मियों की माँगों की अनदेखी यह दर्शाती है कि व्यवस्था संवेदनहीन हो चुकी है। यदि अब भी निर्णय नहीं हुआ, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
संघ ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी जारी की है –
10 जुलाई: सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा ,
11 जुलाई: भाजपा जिलाध्यक्षों को माँग-पत्र सौंपा जाएगा ,
12–16 जुलाई: कार्यस्थल पर काली पट्टी बाँधकर कार्य ,
16 जुलाई: विशेष ज्ञापन दिवस (कलेक्टर के माध्यम से) ,
17 जुलाई: “रायपुर चलो” – राजधानी में महासंग्राम ,
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि माँगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो इसका व्यापक असर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login