Connect with us

खबर सक्ती ...

कोटपा एक्ट के तहत सक्ती में 14 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

Published

on

विद्यालयों के पास तंबाकू बिक्री पर सख्ती, नो स्मोकिंग बोर्ड भी लगाए गए ..

सक्ती, जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर रोक लगाने हेतु प्रशासनिक सख्ती बढ़ा दी गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड सक्ती क्षेत्र में कोटपा एक्ट 2003 के तहत अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स और अन्य स्थानों पर धारा 4 (सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंध), धारा 6 (विद्यालय से 100 गज के भीतर तंबाकू बिक्री प्रतिबंध एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक) का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए नो स्मोकिंग एवं प्रतिबंधित बिक्री के बोर्ड लगाए गए तथा कुल 14 चालानी कार्रवाई की गई।

इस संयुक्त कार्रवाई में औषधि निरीक्षक सुमीत परिहार, जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का, काउंसलर नौधा राम सिदार एवं पुलिस विभाग से बृजमोहन नेताम एवं धनश्याम टंडन शामिल रहे।

प्रशासन की यह सख्ती तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को रोकने एवं युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़52 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending