खबर सक्ती ...
“निक्षय मित्र” पहल के तहत टीबी मरीजों को वितरित हुई पोषण सामग्री, अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला ..

टीबी के खिलाफ सामाजिक सहभागिता जरूरी – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..
सक्ती, जिले में “निक्षय मित्र” योजना के तहत आज एक सराहनीय कदम उठाते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीबी पीड़ितों को खाद्य सामग्री की किट (फूड बास्केट) वितरित की। इस पहल में जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

अधिकारियों ने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें उपचार के साथ-साथ उचित पोषण बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर अधिकारियों ने “निक्षय मित्र” योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल औषधीय सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि टीबी जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। इस पहल से न केवल मरीजों को राहत मिली, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का भी संचार हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login