ख़बर रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने हरेली पर्व की दी शुभकामनाएँ ..

लोकपर्व हरेली को बताया कृषि संस्कृति और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को पारंपरिक लोकपर्व हरेली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पर्व को छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, लोक परंपरा और प्रकृति प्रेम का प्रतीक बताया।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि हरेली पर्व खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्योहार है, जिसमें किसान अपने कृषि यंत्रों की पूजा कर धरती माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। यह पर्व न केवल अच्छी फसल की कामना करता है, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य का भी संदेश देता है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हरेली पर्व को इस बार और भी सार्थक रूप से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि धरती माता की पूजा के साथ-साथ हर घर, हर गाँव में वृक्षारोपण कर एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
डॉ. महंत ने आशा जताई कि हरेली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और हरियाली लेकर आएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी सौहार्द, प्रकृति प्रेम और लोक परंपरा के सम्मान के साथ मनाने की अपील की।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login