Connect with us

खबर सक्ती ...

विषम परिस्थितियों से जीत कर बाहर निकलने की कला का नाम है स्काउटिंग – डा. सोमनाथ यादव ..

Published

on

राज्य मुख्य आयुक्त के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्यों की उपस्थिति में सक्ती में समीक्षा बैठक सम्पन्न ,

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला आयुक्त डा. कुमुदिनी बाघ द्ववेदी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल डा. रामेन डेका के मुख्य संरक्षण व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के संरक्षण, तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता, व राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में राज्य में स्काउटिंग -गाइडिंग गतिविधियों को बेहतर से बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, इसी तारतम्य में राज्य मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार सक्ती में समीक्षा बैठक का सफलआयोजन हुआ। राज्य मुख्य आयुक्त महोदय का मुख्य द्वार पर कलर पार्टी से स्वागत किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र की पुजन अर्चन एवं स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चात जिला संघ सक्ती द्वारा वर्ष 2024-25 मे हुई वार्षिक गतिविधियों का पी.पी.टी.के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। तत्पश्चात राज्य मुख्य आयुक्त द्वारा विगत सत्र 2024-25 में जिले की स्काउटिंग-गाइडिंग की वार्षिक समीक्षा की गई।

राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउटिंग हमारे जीवन में अनुशासन लाकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। एक प्रशिक्षित स्काउट-गाइड जंगल के विषम परिस्थितियों में भी बिना बर्तन के भोजन पकाकर जीवित रह जाता है और अपना मार्ग ढूढ. लेता है। स्काउटिंग हममे “मैं नहीं हम” की भावना का विकास करता है। यह हमें देश प्रेम की भावना से जोडता है। अभी स्काउट्स-गाइड्स द्वारा सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए एक राखी सैनिक भाईयों के नाम के तहत प्रत्येक जिले से एक-एक हजार राखियां भेजी जाएगी।उन्होंने दिसंबर माह में नया रायपुर में प्रस्तावित अंतराष्ट्रीय जम्बूरी में जिले को सहभागिता के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में स्काउटिंग का संचालन हमारी प्रतिबद्धता है वहीं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमीशनर डा. कुमुदिनी बाघ द्ववेदी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिले में स्काउटिंग को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उक्त समीक्षा बैठक में जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी में श्याम लाल वारे विकासखंड शिक्षा अधिकारी डभरा, एम.एल. प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा के अलावा जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं जिलेभर के युनिट लीडर सम्मिलित हुए। जिसमें स्काउटिंग गाइडिंग के प्रचार -प्रसार, पंजीयन एवं नवीनीकरण की वर्तमान स्थिति, विद्यालयों में स्काउट निधि के उपयोग, विद्यालयों में दल संचालन, अप्रशिक्षित शिक्षकों हेतु युनिट लीडर प्रशिक्षण प्रस्ताव, वित्तीय वर्ष 2024-25 में आय-व्यय की समीक्षा, जिला कार्यकारिणी का विस्तार व विभिन्न समितियों के गठन एवं वार्षिक कार्य योजना 2025-26 का अनुमोदन किया गया। साथ ही राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय शिविरों में जिले सहभागिता, विभिन्न सोपानों, राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़50 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending