खबर सक्ती ...
सक्ती जिले में 25 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान का होगा आयोजन ..

विकासखंड सक्ती अंतर्गत आमनदुला में वन महोत्सव का होगा आयोजन ,
कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से वृहद पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा सक्ती जिले को हरा भरा बनाने के लिए बरसात के मौसम में वन विभाग, उद्यान विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे विकासखंड सक्ती अंतर्गत आमनदुला के मंडी प्रांगड़ में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर सभी विकासखण्ड में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर तोपनो द्वारा इस वृहद पौधरोपण अभियान में जिले के सभी लोगों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्ग के लोगों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की गई है।
कलेक्टर तोपनो द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login