Connect with us

खबर सक्ती ...

सैनिक भाइयों की कलाईयों में बंधेंगी गाइड बहनों की राखीयाँ ..

Published

on

सेना के जवानों के सम्मान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की अनोखी पहल ,

जिला संघ सक्ती की गाइड्स व रेंजर बहनों ने अपने हाथों से बनाकर भेजीं 1840 राखीयाँ ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा “एक राखी सैनिक भाई के नाम” अभियान के तहत सैनिकों के सम्मान में पूरे राज्य में राखियाँ भेजने का अभियान चलाया गया है। इस प्रेरणादायक पहल का नेतृत्व महामहिम राज्यपाल डॉ. रमेन डेका (राज्य मुख्य संरक्षक) तथा यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (संरक्षक) के संरक्षण में किया जा रहा है। इस अभियान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में पूरे प्रदेश से जिलों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

इसी कड़ी में सक्ती जिला संघ को 1000 राखियाँ भेजने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे सक्ती के स्काउट्स एवं गाइड्स दलों ने पार करते हुए 1840 राखियाँ निर्धारित समय सीमा के भीतर बनाकर राज्य मुख्यालय रायपुर के माध्यम से सरहद पर तैनात वीर सैनिकों के लिए भेज दीं।

यह कार्य सक्ती के कलेक्टर एवं जिला मुख्य संरक्षक अमृत विकास तोपनो के संरक्षण, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी (पदेन जिला आयुक्त) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

सक्ती जिला संघ ने इन राखियों के साथ देश की सीमाओं पर तैनात सभी जवानों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ भी भेजीं। यह पहल न केवल राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि बच्चों व युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी प्रोत्साहित करती है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सक्ती द्वारा “एक राखी सैनिक भाई के नाम” अभियान में भेजी गईं 1840 राखियाँ रक्षा सूत्रों के माध्यम से सैनिकों को भेजा गया सम्मान और शुभकामनाएँ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending