खबर सक्ती ...
शासकीय अस्पताल में हंगामा करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू पर अस्पताल की बैठक में बाधा डालने, गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप ..
सक्ती, शासकीय अस्पताल सक्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान हंगामा खड़ा करने वाले आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर भा.न्या. संहिता की धारा 221, 132, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 248/2025 दर्ज किया गया था।
मामले की शिकायत शासकीय अस्पताल की कर्मचारी श्रीमती अर्चना तिवारी द्वारा की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार 21 जुलाई को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में चल रही स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान आरोपी अनुराग निर्मलकर, निवासी वार्ड क्रमांक 05 पुरेन्हा तालाब के पास, शराब के नशे में जबरदस्ती बैठक कक्ष में घुस आया। वहां उसने बीएमओ का नंबर माँगते हुए नौकरी पर रखने का दबाव बनाया और गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने दुबारा दरवाजा धक्का देकर अंदर घुसते हुए अश्लील गालियां और धमकी जारी रखी, जिससे बैठक बाधित हुई और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
आरोपी घटना के बाद फरार था, जिसकी पतासाजी के दौरान 29 जुलाई को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सकुनत से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. उमेश साहू, आरक्षक प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम तथा जोगेश राठौर की सक्रिय भूमिका में संपन्न हुई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login