खबर सक्ती ...
कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर असोंदा का निरीक्षण ..

45 टीबी मरीजों को वितरित की गई फूड बास्केट, अधिकारी बने ‘निक्षय मित्र’ ..
सक्ती, टीबी उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र असोंदा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ‘निक्षय मित्र’ पहल के अंतर्गत 45 टीबी मरीजों को पोषण आहार (फूड बास्केट) वितरित की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ हेतु सहयोग प्रदान किया। यह प्रयास टीबी रोगियों को शीघ्र स्वस्थ बनाने और पोषण सहायता देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

निरीक्षण के दौरान नावापारा खुर्द में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और वयस्कों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कैंप में नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं लैब जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम – डॉ. समीर अग्रवाल, डॉ. बादल एक्का, डॉ. राजेश बंजारे, डॉ. प्रिया एक्का ने सेवाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, डीपीएम कीर्ति बाड़ा, जिला नोडल डॉ. संत राम सिदार, जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर, बीपीएम अर्चना तिवारी, आरएमए दीपक तिवारी, सरिता बघेल, शिला, चिदानंद, लक्ष्मीकांत पाटले, अजीम, अर्जुन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login