Connect with us

खबर रायगढ़

खरसिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, एक नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

रायगढ़, खरसिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 ठाकुरदिया और आसपास के इलाकों में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चौकी खरसिया पुलिस टीम द्वारा सटिक सूचना तंत्र के तहत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी से 5 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को वार्ड क्रमांक 17 सरस्वती चौक ठाकुरदिया में रहने वाले चंद्र प्रकाश गबेल (37 साल) के द्वारा उनके सूने मकान से उनकी मां का सोने का मंगलसूत्र चांदी का एक जोड़ी पायल चांदी के दो अंगूठी कल 39400 के सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी चंद्र प्रकाश ने बताया कि 21 जुलाई को उनके पिताजी की निधन हो जाने पर दशकर्म आदि कार्यक्रम के लिए अपने गृह ग्राम जिला सक्ती परिवार समेत गया हुआ था। 30 जुलाई को घर वापस आने के बाद घर में चोरी होने की जानकारी मिली पुलिस चौकी खरसिया थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों की विरुद्ध अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपने स्टाफ और मुखबिरों को सक्रिय किया गया जिसमें ठाकुरदिया के ही तीन युवक-अमन दास महंत, शिवा चौहान और योगेश सारथी के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने धर पकड़ कार्यवाही कर 1 अगस्त की रात्रि तीनों संदेहियों को पकड़ा चोरी के संबंध में पूछताछ में उन्होंने ठाकुरदिया के चंद्र प्रकाश गबेल के सूने मकान के अलावा और भी दो-तीन जगह चोरी करना स्वीकार किये हैं, आरोपियों से चोरी का सारा सामान बरामद किया गया है।

आरोपियों से खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मुकेश वर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 17 ठाकुरदिया के मकान से 12 जून को आरोपी अमन शिवा और प्रदीप सिदार ने दो सिलेंडर और 3000 हजार रुपए की चोरी किए थे।

8 जुलाई को चारों ने मिलकर मदनपुर बिजली ऑफिस के पीछे रहने वाली श्रीमती लक्ष्मीबाई वैष्णव के घर से एक गैस सिलेंडर और नगदी 4000 हजार रुपए की चोरी किए थे।

आरोपी शिवा और योगेश ने बताया कि उन्होंने एक अन्य साथी विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ 18 जुलाई के रात्रि ठाकुरदिया के त्रिलोकी नाथ के दुकान से 7000 हजार रुपए और दुकान में रखें पाऊच पैकेट, सिगरेट, चिप्स आदि करीब 2000 हजार रुपए का चोरी कर ले गए थे।

आरोपी अमन महंत, प्रदीप, योगेश और राहुल ने मिलकर 4 जुलाई के दरमियानी रात हमालपारा के रहने वाले रामपूजन कपारिया के घर से एक सिलेंडर और 3500 हजार रुपए नगद की चोरी किए थे।

खुलासा किए गए मामले:

(1) 12 जून: मुकेश वर्मा के घर से 2 सिलेंडर व 3,000 हजार रुपए (अमन, शिवा, प्रदीप)
(2) 4 जुलाई: रामपूजन कपारिया के घर से सिलेंडर और 3,500 हजार रुपए (अमन, प्रदीप, योगेश, राहुल)
(3) 8 जुलाई: श्रीमती लक्ष्मीबाई वैष्णव के घर से सिलेंडर और 4,000 हजार रुपए नगद (अमन, प्रदीप, योगेश, शिवा)
(4) 18 जुलाई: त्रिलोकी नाथ दुकान से 7,000 हजार रुपए नगद व माल (शिवा, योगेश, नाबालिग)
(5) 31 जुलाई: चंद्रप्रकाश गबेल के घर से गहने और नगदी 39,400 हजार रुपए (शिवा, योगेश, अमन)

इन सभी अपराधों की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 423/2025, 424/2025, 425/2025, 426/2025 और 427/2025 धारा 331(4), 305 (ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त पांचो मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार सिलेंडर कीमत 8000 हजार रुपए , एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, दो अंगूठी तथा नगदी 2400 हजार रुपए बरामद किया गया है, आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ा गया और आरोपियों को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह, मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, एन. बालचंद राव, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, अनंत तिवारी और आरक्षक कीर्ति सिधार, साविल चंद्रा, डमरूधर पटेल, बृजमोहन नायक और भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) अमन दास महंत पिता साधु दास महंत 22 साल
(2) शिवा चौहान पिता चन्दर चौहान उम्र 19 साल
(3) प्रदीप सिदार पिता विकास सिदार 19 साल
(4) योगेश सारथी पिता अच्छे राम सारथी 21 साल चारों वार्ड क्रमांक 17 ठाकुरदिया चौकी खरसिया
(5) राहुल सिदार पिता राम सिदार 18 साल अटल आवास खरसिया
(6) एक विधि के साथ संघर्षरत बालक।

बरामदगी –

(i) चार सिलेंडर कीमत। 8,000 हजार रुपए।
(ii) एक सोने का मंगलसूत्र। (iii) एक चांदी जोड़ी पायल।
(iv)दो चांदी अंगूठी।
(v) नकद 2,400 हजार रुपए।
कुल कीमत 49,800 हजार रुपए।

आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। खरसिया पुलिस की यह कार्यवाही सराहनीय रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending