Connect with us

ख़बर रायपुर

12 वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति का इंतजार कर रहें प्रदेश के वरिष्ठ व्याख्याता एवं वरिष्ठ प्रधान पाठकों में प्राचार्य पदोन्नति नहीं होने से छाई घोर निराशा .. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से करेंगे न्याय की गुहार ..

Published

on

शासन से अविलम्ब “टी संवर्ग” के प्राचार्य के रिक्त पदों पर निष्पक्ष व पारदर्शी काउंसलिंग आयोजित कर पदस्थापना आदेश जारी करने प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने की पुरज़ोर मांग” ..

रायपुर, “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति का शासन से आदेश जारी करवाने व माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी याचिकाओं का निराकरण किये जाने के लिए विधिसम्मत ढंग से उचित पहल करने तथा निष्पक्ष व पारदर्शी काउंसलिंग के माध्यम से “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करवाये जाने के लिए कारगर पहल की हैं।

इस कड़ी में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” (CGPITF) के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने प्रदेश में पिछले 12 वर्षों से रुकी प्राचार्य पदोन्नति के सम्बन्ध में त्वरित पहल कर मंत्रालय महानदी भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव तथा इंद्रावती भवन में लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक को ज्ञापन सौंप कर “टी संवर्ग” के प्राचार्य पदोन्नति की निष्पक्ष तथा पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारम्भ किये जाने के लिए काउंसलिंग का टाईम टेबल जारी कर “टी संवर्ग” में रिक्त प्राचार्य के पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की हैं।
प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने इसके साथ ही शासन से मांग कर कहा हैं कि “टी एवं ई” दोनों संवर्गों में प्राचार्य पदोन्नति की पूर्ण पात्रता रखने वाले ऐसे अनेक व्याख्याता व प्रधान पाठक जो किसी कारणवश प्राचार्य पदोन्नति से वंचित हो गए हैं, ऐसे सभी व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की पात्रता अनुसार रिक्त पद की उपलब्धता के अनुसार शासन के नियमानुसार प्राचार्य पद पर पदोन्नति किया जावें।

मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह से चर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने बताया कि शासन स्तर से “टी संवर्ग” के प्राचार्य पदोन्नति की काउंसलिंग किये जाने के लिए संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को अनुमति की फ़ाइल भेज दी गई हैं, शीघ्र ही DPI द्वारा “टी संवर्ग” की प्राचार्य पदोन्नति किये जाने के लिए काउंसलिंग प्रारम्भ कर दी जावेगी। इसी प्रकार इंद्रावती भवन में लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक आशुतोष चावरे ने चर्चा के दौरान बताया कि DPI में “टी संवर्ग” की प्राचार्य पदोन्नति के लिए काउंसलिंग किये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। शासन के निर्देशानुसार शीघ्र ही “टी संवर्ग” की प्राचार्य पदोन्नति पूर्ण कर दी जावेगी।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने ज्ञापन सौंप कर शासन से यह भी मांग की हैं कि माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ में “ई संवर्ग” की प्राचार्य पदोन्नति के क़ानूनी मामले का अंतिम फैसला आने के बाद, माननीय हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ के फैसले के अनुरूप तत्काल कार्यवाही कर “ई संवर्ग” की प्राचार्य पदोन्नति का भी मार्ग शीघ्र प्रशस्त किया जावें।
प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से यह पुरज़ोर मांग की हैं कि “टी एवं ई” दोनों संवर्ग के प्राचार्य पदोन्नति के मामले का क़ानूनी समाधान होने के बाद पदस्थापना के लिए काउंसलिंग सम्बंधी प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जावें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई क़ानूनी बाधा फिर से न उत्पन्न होने पाएं। ताकि “टी एवं ई” दोनों संवर्गों में प्रत्येक माह बड़ी संख्या में रिटायर्ड हो रहें प्रदेश के वरिष्ठ व्याख्याता तथा वरिष्ठ प्रधान पाठकों को उनके अंतिम सेवाकाल में प्राचार्य पदोन्नति का लाभ मिल सकें। उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ व्याख्याता एवं वरिष्ठ प्रधान पाठकों की पीड़ा को बताते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति नहीं हो पाने से उनमे गहरी निराशा आ चुकी हैं, अंत: शासन को अब बिना देरी किये प्राचार्य पदोन्नति का तोहफा उनके सेवाकाल में दे दिया जाना न्यायोचित होगा।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंप कर पुरज़ोर मांग कर कहा हैं कि यदि 10 दिवस के भीतर “टी संवर्ग” की प्राचार्य पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती हैं तो, “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से प्राचार्य पदोन्नति के सम्बन्ध में मुलाक़ात कर पूरे प्रदेश के वरिष्ठ व्याख्याता तथा वरिष्ठ प्रधान पाठकों की पीड़ा और समस्याओं से अवगत कराएगा। माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मुलाक़ात कर प्राचार्य पदोन्नति के सम्बन्ध में तथा शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर त्वरित निराकरण करने के लिए निवेदन किया जाएंगा।

गौरतलब हैं कि माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर के डिवीज़न बैंच ने विगत 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगे स्टे को हटा दिया था, इससे स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया था। किन्तु माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के सिंगल बैंच में प्राचार्य पदोन्नति के एक मामले में अंतिम फैसला नहीं आने के कारण “ई संवर्ग” की प्राचार्य पदोन्नति का मामला अभी भी रुका हुआ हैं। माननीय हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ के सिंगल बैंच में प्राचार्य पदोन्नति के उक्त मामले की सुनवाई पूर्ण हो चुकी हैं तथा फैसला सुरक्षित रखा गया हैं। प्राचार्य पदोन्नति के उक्त मामले में अंतिम फैसला माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ द्वारा शीघ्र दिए जाने की उम्मीद की जा रही हैं।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से पुरज़ोर मांग की हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में 35/40 वर्षो की सेवा करने के बाद भी,प्राचार्य पद पर बिना पदोन्नति पाएं प्रत्येक माह रिटायर्ड हो रहें प्रदेश के वरिष्ठ व्याख्यातागणों तथा वरिष्ठ प्रधान पाठकों की पीड़ा को देखते हुए प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग की सभी क़ानूनी बाधाओं का समाधान कर राज्य शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक शिक्षण संचालनालय त्वरित कार्यवाही कर प्राचार्य पदोन्नति की काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कर, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में रिक्त प्राचार्य के समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी किया जावें।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि दिनांक 30 अप्रैल 2025 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए “टी एवं ई” दोनों संवर्ग के प्राचार्य पदोन्नति के आदेश की सूची में आज की स्थिति में रिटायर्ड हो चुके लोगों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची में से वरिष्ठता के अनुसार पात्रता रखने वाले व्याख्याता एवं प्रधान पाठक को पदोन्नति सूची में शामिल करने की मांग की हैं। उन्होंने शासन से यह भी मांग की हैं कि माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के मामले में दिए गए फैसले का अनुपालन कर, शासन द्वारा निर्धारित प्रमोशन नीति नियम के आर्टिकल 15/1 के अनुसार प्रधान पाठक से व्याख्याता बने लोगों को भी प्राचार्य पदोन्नति का लाभ दिया जावे, तथा ऐसे नियमित व्याख्याता जो पूर्व में प्रधान पाठक रहें हैं, उनकी वरिष्ठता के अनुरूप दिनांक 30 अप्रैल 2025 से प्राचार्य पद पर पदोन्नति कर सूची जारी किया जावें।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से पुरज़ोर मांग कर कहा हैं कि प्राचार्य पदोन्नति की नियमानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करके “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी किया जावें। ताकि प्रदेश के प्राचार्यविहीन विद्यालयों में पदोन्नति के बाद पूर्णकालिक प्राचार्य के पदस्थ होने से विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि के साथ शिक्षा का स्तर और ऊँचा हो सकेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending