खबर सक्ती ...
सक्ती पुलिस ने तीन आदतन चोरों को दबोचा ..

चोरी का छोटा हाथी वाहन और लोहे का नांगर बरामद ,
पूर्व में भी लूट, हत्या और नकबजनी में रहे हैं आरोपी ..
सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 सी – 7592 और लोहे का नांगर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में यश ठरवानी (23), अशोक देवांगन उर्फ पाकुदाउ (26) और मनोज देवांगन (28), तीनों निवासी सक्ती शामिल हैं।
मामला उस समय प्रकाश में आया जब प्रार्थी शिवम वर्मा निवासी रानीसागर पारा, सक्ती ने 11 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त की शाम 7 बजे उन्होंने अपना छोटा हाथी वाहन पीला महल के सामने सड़क किनारे खड़ा कर घर चले गए थे। अगली सुबह वाहन गायब था।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त वाहन तीन आरोपियों ने चोरी किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक सप्ताह पूर्व मालखरौदा जाते समय सकर्रा गांव के पास सड़क किनारे रखे लोहे के नांगर को चोरी करने की योजना बना चुके थे, जिसके लिए उन्हें चार पहिया वाहन चाहिए था। 11 अगस्त की रात उन्होंने रानीसागर पारा से छोटा हाथी वाहन चोरी किया और उसी से लोहे का नांगर लादकर सक्ती लाए। पकड़े जाने के डर से दोनों सामान बुधवारी बाजार के पास पानी टंकी के पीछे छुपा दिए।

पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से वाहन और नांगर बरामद कर कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि यश ठरवानी पहले भी लूट, हत्या, अवैध शराब भंडारण जैसे गंभीर अपराधों में और अशोक देवांगन नकबजनी व मारपीट के मामलों में संलिप्त रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 61(2), 112(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक अमित सिंह तथा प्र.आर. उमेश साहू, प्रेमनारायण राठौर, आर. जोगेश राठौर, अलेक्सीयुस मिंज और गोपाल साहू की अहम भूमिका रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login